inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कलेक्टर के अपहरण मामले में इनामी नक्सली गिरफ्तार, एसपी ने की पुष्टि….

सुकमा। कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। बड़े सट्टी इलाक़े से जवानों ने इनामी नक्सली को धर बदोचा है।जानकारी के अनुसार सुकमा पुलिस को पुना नर्कोम अभियान के तहत सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि नक्सली क्षेत्र की कई अन्य घटनाओं में शामिल रहा है। वहीं पुलिस ने नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। SP सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टी की है।

Read also:-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

बता दें कि साल 2012 में सुकमा के तत्कालीन कलेक्टर आईएएस एलेक्स पॉल मेनन का अपहरण नक्सलियों ने कर लिया था। इस घटना में नक्सलियों ने कलेक्टर के दो एसपीओ की हत्या भी कर दी थी। वहींपुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार इनामी नक्सली इस घटना में शामिला था।

Read also:-राखी खरीदने बाजारों में उमड़ी भीड़, राजधानी का ये माहौल

Related Articles

Back to top button