राशिफल - अध्यात्म

भाई दूज पर जानिए पूजा विधि, इस विधि से लगाइये अपने भाई को तिलक, पूजा सामग्री

भाई दूज भाई- बहन का त्योहार है। भाई दूज पर बहन भाई का तिलक करती है। भाई- बहन एक- दूसरे से सुख- दुख में साथ निभाने का वचन भी देते हैं। भाई दूज को यम द्वितिया के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार भाई दूज के पावन दिन ही यमुना नदी ने अपने भाई यमराज को घर बुलाया था और तिलक किया था। जानिए इस पावन दिन कैसे करें पूजा-

पूजा विधि-

सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित कर भगवान का ध्यान करें।
भगवान विष्णू और गणेश जी की पूजा करें
इस दिन भाई को घर बुलाकर तिलक लगाकर भोजन कराने की परंपरा है।
भाई के लिए पिसे हुए चावल से चौक बनाएं।
भाई के हाथों पर चावल का घोल लगाएं।
भाई को तिलक लगाएं।
तिलक लगाने के बाद भाई की आरती उतारें।
भाई के हाथ में कलावा बांधें।
भाई को मिठाई खिलाएं।
मिठाई खिलाने के बाद भाई को भोजन कराएं।
भाई को बहन को कुछ न कुछ उपहार में जरूर देना चाहिए।

Read Also – 6 November 2021 – जानिए आज का शुभ अशुभ समय, आज का पंचांग और चौघड़िया, आज है भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त शुभ मुहूर्त

पूजा सामग्री

आरती की थाली
टीका, चावल
नारियल, गोला (सूखा नारियल) और मिठाई
दिया और धूप
रुमाल या छोटा तोलिया


इस मंत्र का जप जरूर करें-

गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े।

भाई दूज 2021 शुभ मुहूर्त-

भाई दूज का त्योहार इस साल 6 नवंबर 2021, दिन शनिवार को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक है। शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 11 मिनट की है।

Related Articles

Back to top button