राशिफल - अध्यात्म

9 August 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का मेष राशिफल 9 अगस्त 2021 – कारोबार में उन्नति होगी। पारिवारिक परेशानी दूर करने बुजुर्गों की सलाह ले सकते हैं। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक समस्या दूर होगी। अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर चलें। पुरानी बीमारी उभर सकती है। छात्रों की समस्या दूर होगी।

आज का वृषभ राशिफल 9 अगस्त 2021 – आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। स्वभाव में सहजता और सरलता परिलक्षित होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपका कामकाज आगे बढ़ेगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। खानपान का ध्यान रखें। बाहर की चीजें खाने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। आज परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। आज मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।

आज का मिथुन राशिफल 9 अगस्त 2021 – आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। आपको लगभग सभी कामों में कामयबी मिलेगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद का हल निकलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। यात्रा को टालने का प्रयास करें। जरूरत होने पर ही खर्च करें। बचत योजनाओं में निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। बुजुर्गों की पुरानी बीमारी उभर सकती है। देर रात तक जागने से सेहत बुरा असर हो सकता है।

आज का कर्क राशिफल 9 अगस्त 2021 – आज कारोबार में उन्नति के साथ नए साधनों में बढ़ोतरी होगी। सहयोगियों से सहायता मिलेगी। सही समय पर आपकी मदद से परिवार की किसी समस्या का समाधान होगा। नए कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। नया काम शुरू करने से पहले बुजुर्गों की सलाह जरूर लें।

आज का सिंह राशिफल 9 अगस्त 2021 – आज नई योजनाएं बनेंगी। छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करना चाहिए। ताकि आने वाले समय में वे बेहतर परिणाम हासिल कर सकें। आप अपने आर्थिक उन्नति के लिए नया प्लान बनायेंगे। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा है। घर के बुजुर्ग  की सेहत में सुधार दिखेगा। कारोबार में उन्नति और तरक्की के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे।

आज का कन्या राशिफल 9 अगस्त 2021 – युवाओं के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। कैरियर की गति आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपका कामकाज अच्छा चलेगा। सगे संबंधियों से चर्चा होगी। संपत्ति विवाद का हल निकल सकता है। आज आप सकारात्मक रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।

आज का तुला राशिफल 9 अगस्त 2021 – आज परिवार के लोगों के साथ किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अधिक काम की वजह से थकान महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन सखी रहेगा। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

आज का वृश्चिक राशिफल 9 अगस्त 2021 – आज कामयाबी मिलेगी। धन संबंधी दिक्कत दूर होगी । आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी वजह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। आपका काम आगे बढ़ेगा। कारोबार को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। मित्रों से मदद मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है।

आज का धनु राशिफल 9 अगस्त 2021 – आज सावधान रहें। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अच्छी तरह सुनिश्चित करें। किसी काम को पूरा करने में आलस्य न करें। नई जिम्मेदारी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

आज का मकर राशिफल 9 अगस्त 2021 – क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी से विवाद होने की आशंका है। विरोधियों से सतर्क रहें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दिनभर व्यस्तता में बीतेगा। परिवार के किसी सदस्य की बात से ठेस पहुंच सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आफिस में सावधान रहना होगा। कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है। बातचीत के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल न करें।

आज का कुंभ राशिफल 9 अगस्त 2021 – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर सकेंगे। काराेबारियों का किसी से विवाद हो सकता है। बोलचाल के दौरान सतर्कता रखें। बाहर के खानपान से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। अपरिचित व्यक्ति के सामने निजी चर्चा न करें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

आज का मीन राशिफल 9 अगस्त 2021 – धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में सहयोगियों का साथ सामंजस्य बना रहेगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी जरूरी कार्य से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नए काम से आपको लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। तनाव लेने से बचें।

Related Articles

Back to top button