inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद- पोंड में शटर बंद कर चल रहा है झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध कारोबार, जिले के स्वास्थ्य अधिकारी मौन

गिरिश गुप्ता गरियाबंद – छुरा तहसील के सबसे आबादी वाला गांव पोंड में झोलाछाप डॉक्टर रोशन निर्मलकर और दिनेश साहू द्वारा कार्रवाई से बचने के लिए अपने अवैध क्लीनिक का शटर बंद कर मरीजों का इलाज जारी है यह वही डॉक्टर है जो बड़े से बड़े बीमारी का इलाज करने का दावा कर मरीजों का इलाज करते हैं और मनमानी राशि वसूलते हैं।जिसकी शिकायत के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं करते हैं।

ऐसा प्रतीत होता है। कि स्वास्थ विभाग के संरक्षण में इन डॉक्टरों का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी पोंड के झोलाछाप डॉक्टर निर्मलकर द्वारा कार्यवाही के डर से स्वास्थ्य विभाग को क्लीनिक संचालन नहीं करने संबंधी शपथ पत्र भी पेश किया गया है जो महज कागजी खानापूर्ति प्रतीत होता है।

इधर इलाके में उक्त झोलाछाप डॉक्टर द्वारा लगातार शटर बंद कर घर के अंदर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मरीजों की भीड़ उनके घर के बाहर आसानी से देखा जा रहा है। इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत साफ झलक रहा है। विभागीय संरक्षण के चलते आज तक इन झोलाछाप डॉक्टरों के गोरखधंधे पर लगाम नहीं लग पा रहा है जिसके चलते बेखौफ और बेधड़क मरीजों का इलाज और लूट जारी है।

मामले की जानकारी के लिए हमारे संवाददाता ने जिला चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न को फोन लगाया पर उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

Related Articles

Back to top button