8 January 2022 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित राशिफल एक फलादेश है जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का ध्यान रखा जाता है। 8 January 2022 जानें आज का राशिफल –
मेष राशि – अधिक खर्च करना पड़ेगा। उधार की रकम वापस नहीं होगी। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। शासकीय नियमों पालन करें,अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। मेहमानों का आगमन हो सकता है। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। । जीवनसाथी को घुमाने लेकर जाएंगे।
वृषभ राशि – जमीन विक्रय से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। रूका हुआ पैसा मिलेगा। पारिवारिक चिन्ता दूर होगी। नौकरी में आपके मनमाफिक जिम्मेदारी मिलेगा। सहयोगियों से मधुरता रहेगी। आपके कौशल से लोग प्रभावित रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आलस्य न करें।
मिथुन राशि – कार्य पूरे होंगे। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। दूसरों के कार्यों में दखल न दें। किसी से विवाद हो सकता है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। संपत्ति से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। आप आज खुश रहेंगे। जीवनसाथी को नाराज न करें। बोलचाल के दौरान सतर्क कर रहें।
Read Also – चाणक्य नीति: आचार्य चाणक्य अनुसार प्राप्त करलें ये तीन चीजें, दिलाएंगी ऊंचा मुकाम की दुश्मन भी करेंगे तारीफ….
कर्क राशि – पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। किसी कार्य के पूरा नहीं होने से मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिता पाएंगे। घर में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। किसी को सलाह देने से बचें। जरूरी निर्णय सोच विचार कर ही लें। धन लाभ हो सकता है।
सिंह राशि – कारोबार में मंदी सामना करना पड़ेगा। आपको आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। मन एकाग्र नहीं रहेगा। किसी बात से दुखी हो सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। जोखिम को टालने का प्रयास करें।
कन्या राशि – कारोबार शुरू कर सकते हैं। पुरानी बीमारी से निजात मिलने की संभावना है। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। परिवार के लोगों से मधुरता रहेगी। छात्रों को मेहनतकरनी होगी।कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है। बिना वजह किसी से उलझ सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कर्ज देते समय सावधानी रखें।
Read Also – जानें कब है बसंत पंचमी और फरवरी महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी सूचि
तुला राशि – पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। मित्रों से रिश्ते मजबूत होंगे। दिनचर्या में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। दफ्तर में काम का दबाव कम रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें। किसी विवाद का निपटारा हो सकता है। बैंक, बीमा से जुड़े कार्य पूरे कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि – प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिजनों से कुछ बहस करनी पड़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आप थोड़े कनफ्यूज रहेंगे। लेकिन शाम तक आप किसी न किसी निष्कर्ष में पहुँच जायेंगे। मीटिंग और महत्वपूर्ण बैठकों में आपको सम्मानित किया जा सकता है।
धनु राशि – नए प्रतिद्वदियों के चलते चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने का निर्णय ले सकते हैं। अफसरों से सहयोगी मिलेगा। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। मकान या जमीन खरीद सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।छात्रों में एकाग्रता कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होगी। आज का दिन ठीक रहेगा।
Read Also – 2022 में इन शुभ मुहूर्त में हो सकेंगी शादियां, जानें पूरे साल का विवाह मुहूर्त
मकर राशि – जॉब कर रहे लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के नए ऑफर मिल सकते हैं। आपका तनाव दूर होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए काफी मेहनत करना होगा।
कुंभ राशि – कारोबारी यात्रा का प्लान बनाएंगे। अनावश्यक कार्यों में समय बरबाद न करें।पेट दर्द से जुड़ी शिकायत हो सकती है। उधार लिये हुए धन को वापस लौटाने की चिंता रहेगी। किसी दूसरे के काम में दखल न दें। वाहन सावधानी से चलाएं। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं।
मीन राशि – किसी रिश्तेदार से काफी दिनों से चली आ रही अनबन दूर हो सकती है। सामाजिक कार्यों को पूरा करें।आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल की बाधा दूर हो सकती है।सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। संतान पक्ष की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।
8 जनवरी 2022 राशिफल, 8 January 2022 Rashifal, Rashifal 8 January 2022, 8 January 2022 Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal 8 January 2022, 8 January 2022 Ka Rashifal, 8 January Rashifal 2022, 8 January 2022 Rashifal In Hindi, ८ जनवरी २०२२ राशिफल, Today Horoscope Rashifal 8 January 2022, शनिवार 8 जनवरी 2022 का राशिफल