देश विदेशमनोरंजन

साढ़े 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ अदालत से बरी, फांसी के आदेश किए गए निरस्त

ग्वालियर। मध्यप्रदेश की ग्वालियर हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी को बरी किया है। इसके साथ ही फांसी की सजा के आदेश को भी निरस्त किया है।

कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि पुलिस ने कृत्रिम साक्ष्य तैयार किए। जिसके चलते आरोप साबित नहीं हो पाया।वहीं अब इस मामले की जांच अधिकारी पर चलेगी। कोर्ट के इस फैसले से हड़कंप मच गया है।

बता दें कि साढ़े 4 साल की बच्ची की दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। दरिंदगी की खौफनाक वारदात को लेकर लोगों ने फांसी की मांग की थी, लेकिन अब कोर्ट का फैसला आने से लोगों को निराशा हुई है।

Related Articles

Back to top button