राशिफल - अध्यात्म

6 August 2021 क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

6 August 2021 क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल – आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। वज्र योग के साथ चंद्र का गोचर मिथुन राशि पर होगा। आज श्रावण मास की शिवरात्रि रहेगी। भगवान शिव जी की आराधना करें। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा इन जातकों पर होगी।

आज का मेष राशिफल 6 अगस्त 2021 – आज आपको खुशखबरी मिलेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। लेनदेन सावधानीसे करें। जिम्मेदारी पूरी होने से अच्छा महसूस करेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के मौके मिलेंगे। आर्थिक समृद्धि मिलेगी। कैरियर से जुड़े  फैसलों के लिए यह समय ठीक नहीं है। आज आप अपने परिवार के साथ दिन बिताएंगे। तबियत ठीक रहेगी।

आज का वृषभ राशिफल 6 अगस्त 2021 – आज आपको काफी सतर्क रहना होगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी के साथ विवाद हो सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। लेनदेन करते समय लापरवाही न करें।  काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी आज शांत रहेंगे। सामाजिक कार्य करने की जिम्मेदारी मिलेगी। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

आज का मिथुन राशिफल 6 अगस्त 2021 – आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। सकारात्मक रहेंगे। धर्म कर्म में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। आज आपको धन लाभ होगा।  आत्मविश्वास उच्च शिखर पर रहेगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। लाइफ पार्टनर से आपको शुभ सूचना मिलेगी।

आज का कर्क राशिफल 6 अगस्त 2021 – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कारोबार में कामयाबी मिलेगी। कार्य  में आप बहुत व्यस्त रहेंगे। जोखिम न लें। किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। जरूरी काम के सिससिले में बाहर जा सकते हैं। लवर्स  के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपको कैरियर को लेकर अच्छी सूचना मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।  अज्ञात लोगों पर तत्काल भरोसा न करें। बुुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

आज का सिंह राशिफल 6 अगस्त 2021 – यात्रा को टालें। आज का दिन कुछ चिंता में बीतेगा। आज महत्वपूर्ण फैसले न लें। आज सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। काम में रूकावट आ सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नए लोगों से मुलाकात होगी। शासकीय कार्य लंबित रहेंगे। रिश्तेदारों का आगमन होगा।

आज का कन्या राशिफल 6 अगस्त 2021 – आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। जरूरी  निर्णय लेने के लिए दिन ठीक रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। भारी मशीनरी से जुड़े कार्यों को सावधानी से करें। जोखिम न लें। निवेश कर सकते हैं आज धन लाभ होगा। घूमने जा सकते हैं। खर्च कम होगा। मानसिक रूप से आप मजबूत होंगे। बुजुर्गों को सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है।

आज का तुला राशिफल 6 अगस्त 2021 – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। उधार को टालें। विरोधी शांत रहेंगे। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। घूमने जाने की योजना बनेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। दफ्तर में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग  मिलेगा। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी।

आज का वृश्चिक राशिफल 6 अगस्त 2021 – आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। पारिवारिक कार्यों के अलावा दफ्तर में भी जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। निवेश के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। परिवार की दिक्कत दूर होगी। किसी मित्र से विवाद हो सकता है। तनाव रहेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी।

आज का धनु राशिफल 6 अगस्त 2021 – आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पैतृक मामले सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाएंगे। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी मित्र की मदद करेंगे। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। जोखिम न लें। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रसन्नता के अवसर आएंगे। किसी रिश्तेदार  के यहां से खुशखबरी मिलेगी। अनजान लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।

आज का मकर राशिफल 6 अगस्त 2021 – कारोबार की मंदी दूर होगी। आज आप काफी खुश रहेंगे। आय के नए अवसर मिलेंगे।  युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। समाज में आपकी सराहना होगी। जमीन या मकान में निवेश कर सकते हैं। आपको कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा हो सकती है। भागदौड़ के चलते तनाव में रहेंगे। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

आज का कुंभ राशिफल 6 अगस्त 2021 – आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। शासकीय कार्य रूके रहेंगे। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद खबर मिल सकती है। अपने मित्रों के साथ समय बिता पाएंगे। आपकी योजना फलीभूत होगी। कुसंगति को छोड़ें। नशापान, लाटरी, जुआ जैसे व्यसनों को त्यागें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज पारिवारिक काम को लेकर बाहर जा सकते हैं। विवादों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। जोखिम न लें।

आज का मीन राशिफल 6 अगस्त 2021 – आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप आज सकारात्मक रहेंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। दान पुण्य  कर सकते हैं। आज आपका खर्च ज्यादा होगा। कौशल बढ़ेगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। किसी मित्र से  बहस हो सकती है। क्रोध पर काबू रखने की जरुरत है। आपका जीवन साथी के साथ मधुर संबंध रहेगा। युवाओं को लाभ होगा। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है।  आज छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा।

Related Articles

Back to top button