राशिफल - अध्यात्म

5 November 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 5 नवंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 5 November 2021: क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल (आज का राशिफल, टुडे राशिफल इन हिंदी 5 नवंबर 2021 Today’s Rashifal in Hindi)

मेष राशि – आज का दिन शानदार रहेगा। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कारोबार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। दफ्तर में आज काम का दबाव कम होगा। जीवनसाथी की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। परिवार के लोग से मधुरता रहेगी। राजनीतिक सम्पर्क का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे।

वृषभ राशि – सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मुद्दे पर परिजन से मनमुटाव हो सकता है। ऑफिस में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। छात्रों को लाभ होगा। फार्मा और मेडिकल क्षेत्र से लोगों को खुशखबरी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

मिथुन राशि – आज किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। निवेश के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। शुगर के रोगियों की सेहत बिगड़ सकती है। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलने के संकेत हैं। उधार लेन-देन न करें। अनावश्यक कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। खानपान में लापरवाही न करें। पेट दर्द से पीड़ित हो सकती है। तनाव से दूर रहने का प्रयास करें।

कर्क राशि – आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। लव मैरिज को लेकर परिवार में सहमति हो सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। परिवार के कार्यों में रूचि रहेगी। आपको मेहनत काफी ज्यादा करनी पड़ेगी। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास रखें। हाथ-पैर में दर्द हो सकता है। दंपत्ति खुश रहेंगे। तनाव न लें।

सिंह राशि – आज किसी उलझन में रहेंगे। अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। कुछ नजदीकी लोगों से मतभेद हो सकता है। अपने विचारों को दूसरों को मानने के लिए मजबूर न करें।रूके काम दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर पाएंगे। धन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि – आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे। मांगलिक कार्यक्रम होने के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिये। बच्चों की किसी बात से लेकर तनाव हो सकता है। ऐसे कार्यों में समय बरबाद करेंगे, जो जरूरी नहीं है। अधिक खर्च होने से तनाव हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

तुला राशि – आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घर में शुभचिन्तकों और परिजनों का आगमन होगा।दंपत्ति खुश रहेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। साझेदार के साथ मधुरता रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें।

5 November 2021 – जानिए आज का शुभ अशुभ समय, आज का हिन्दु पंचांग और चौघड़िया

वृश्चिक राशि – बड़बोलेपन पर नियंत्रण रखें। अपनी आगामी योजनाओं के बारे मेें हर किसी से चर्चा न करें। विरोधियों की वजह से नुकसान हो सकता है। धैर्य रखना होगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको चुनौती मिलेगी। किसी मित्र के साथ समय बिता सकते हैं। कुसंगति से दूर रहें। जीवनसाथी की सलाह मानें।

धनु राशि – आज आपका दिन शानदार साबित हो सकता है। यात्रा पर जाएंगे। मनचाहे व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आपकी सराहना होगी। तरक्की की सूचना मिलेगी। लाइफ पार्टनर के साथ मधुरता रहेगी। बुरे व्यसनों को त्यागें। युवाओं को नयी नौकरी मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करें।

मकर राशि – आज आप सकारात्मक रहेंगे। रिश्तेदारों या मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। संतान पक्ष की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार की मंदी दूर होगी और धन लाभ होगा। समाज सेवा के कार्यों में शामिल होंगे। आपके विरोधी शांत रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम लेने से बचें। अनजान लोगों की बातों में न आएं। निवेश सोच समझकर करें।

कुंभ राशि – रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। आपकी धन संबंधी दिक्कत दूर होने की संभावना है। व्यवसायियों को लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। रिश्तेदारों से अप्रिय खबर मिल सकती है। खानपान को नियंत्रित रखें। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन राशि – आज आपको किसी कार्य के नहीं होने से तनाव हो सकता है। विवादों से दूर रहें। ज्यादा काम की वजह से थकान हो सकती है। परिवार के लोगों से मधुरता रहेगी। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरी में सहयोगियों के व्यवहार से पीड़ा होगी। शांत रहने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

Related Articles

Back to top button