रायपुर – प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है.अब रायपुर में एक और कांग्रेस नेता की रिपोर्ट में पॉजेटिव आयी है। 23 जुलाई को कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की सैंपल ली गयी थी, जिसकी रिपोर्ट कल पॉजेटिव आयी है। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कांग्रेस के युवा नेता को एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स में पहले से ही उनकी पत्नी और पिता भर्ती हैं। हालांकि फिलहाल सुबोध में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। एक मिडिया में युवा नेता ने कहा है कि वो पूरी तरह से ठीक है और उनका इलाज रहा है।
रायपुर में जीएसटी कार्यालय में पदस्थ युवा कांग्रेस नेता की पत्नी पहले पॉजेटिव आयी थी। उनके साथ उनके पिता की भी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। 23 जुलाई को पत्नी के पॉजेटिव आने के बाद परिवार के सदस्यों की जांच करायी गयी, जिसमें कांग्रेस नेता संक्रमित पाये गये हैं। हालांकि सभी की तबीयत अभी सामान्य है।आपको बता दें कि युवा नेता लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं। NSUI में भी वो प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन में फिलहाल काफी संक्रिय हैं.



