मनोरंजन
फिल्म आदिपुरुष के स्क्रीनिंग के दौरान हर थियेटर में एक सीट रहेगी खाली, भगवान हनुमान के लिए होगी आरक्षित

आदिपुरुष के मेकर्स ने फैसला किया है फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हर थियेटर में एक सीट खाली रहेगी. ये सीट भगवान हनुमान को डेडिकेट की जाएगी. ऐसा भगवान हनुमान के प्रति लोगों की आस्था का जश्न मनाने के मकसद से किया जाएगा.
#Adipurush to dedicate one seat in every Theatre to Lord #Hanuman and will be kept unsold honouring the beliefs of Lord Ram Bhakts. pic.twitter.com/tLCNZli2Rz
— AndhraBoxOffice.Com (@AndhraBoxOffice) June 5, 2023
ओम राउत द्वारा डायरेक्टेड फिल्म आदिपुरुष में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सनी सिंह, सैफ अली खान और देवदत्त नागे प्रमुख भूमिका में हैं. भगवान राम पर आधारित यह फिल्म सिनेमाघरों में 16 जून को रिलीज होगी. फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।



