मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट से वापस लौट रहे है धमतरी के जिला पंचायत सदस्य गोंविद साहू पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। इस हमले में जिला पंचायत सदस्य घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read Also – छत्तीसगढ़ में आज 1375 नए कोरोना मरीज, रायपुर से 166 मरीज शामिल
बताया जा रहा है कि गोंविद साहू अपने गांव गुजरा के लोगों के साथ साहू समाज की आराध्य माता कर्मा की मूर्ति लाने एमपी के भेंड़ाघाट गए थे। वे जब मुर्ति लेकर वापस लौट रहे थे तब मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ बाॅर्डर के पास अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य अभी बेहोशी की हालात में है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।




