30 March 2020 – कैसा होगा आज आपका दिन, इन जातकों के लिए दिन है आज खास, यहां जानिए आज का राशिफल
मेष: इस समय आपको कुछ यात्रायें भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।
वृषभ: आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।
मिथुन: नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनने की प्रबल संभावना है।
कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।
सिंह: अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना में ही भलाई है। अपने काम में ध्यान केंद्रित करें।
कन्या: विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है, उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा।
तुला: सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं। अतः मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें।
वृश्चिक: बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।
धनु: रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलने की संभावना है।
मकर: बेचैनी आज दम तोड़ देगी। कोई विशिष्ट विचार बल देगा। किसी मित्र का सहयोग रीढ़ की हड्डी सा संबल देगा। किसी अपने की मदद से आपकी परेशानी दूर हो सकती है।
कुंभ: आध्यात्मिक विचारों से कई गुत्थियां सुलझेंगी। घर में धर्म-कर्म का आयोजन कर सकते हैं। विनम्रता सुख का संचार करेगी। पैरों और पीठ का दर्द कष्ट दे सकता है।
मीन: अनावश्यक चिंतन के त्याग से हर्ष होगा। अनावश्यक वाद-विवाद से तनाव बढ़ेगा। योग व प्राणायाम से लाभ मिलेगा। अच्छी नींद का सुख मिलेगा। भविष्य में होने वाले लाभ के संकेतों से आपको आनंद मिलेगा।




