inh24छत्तीसगढ़

बड़ी खबर – नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, गंगालूर एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी

बीजापुर। जिले में माओवादियों ने एक ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी है. हत्या के बाद नक्सली शव गंगालूर मार्ग पर फेंक फरार हो गए. मृतक ग्रामीण का नाम गुड्डू वंजम बताया जा रहा है ।

बता दें कि घटना स्थल पर माओवादियों ने पर्चा भी फेंका है. जिसमें गंगालूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

मिली जानकारी के अनुसार 18 जुलाई को थाना बीजापुर के ग्राम पदेड़ा से नक्सलियों ने एक ग्रामीण का अपहरण किया था. जिसकी बीती रात निर्ममता से हत्या कर दी गई।

Related Articles

Back to top button