रिषभ पंत हैं IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर
विकेटकीपर के तौर पर रिषभ ने खेली थी सबसे बड़ी पारी
आइपीएल के पिछले 12 सीजन में रिषभ पंत अब तक विकेटकीपर के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले इस लीग के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने ये कमाल साल 2018 में किया था और उन्होंने ये पारी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली थी। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 63 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए थे और 15 चौके व 7 छक्के लगाए थे। उनकी इस पारी के दम पर दिल्ली की टीम ने हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए थे। हालांकि हैदराबाद ने धवन के नाबाद 92 और केन विलियमसन के नाबाद 83 रन की पारी के दम पर ये मैच 9 विकेट से जीत लिया था।
जब उन्हें MS Dhoni के सबसे बड़े विकल्प के तौर पर देखा जाता था, लेकिन लगातार मौके दिए जाने के बाद भी वो खुद को साबित करने में नाकाम रहे और आज हालात ये है कि वो टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने रखने के लिए फाइट कर रहे हैं। इंटरनेशनल लेवल पर सिमित ओवर के प्रारूप में रिषभ पंत ने ज्यादा यादगार पारी अब तक तो नहीं खेली है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में उनका जलवा थोड़ा अलग है।
नंबर वन हैं रिषभ
आइपीएल में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड रिषभ पंत के ही नाम पर है। रिषभ पंत के बाद इस मामले में दूसरे नंबर पर रिद्धिमान साहा का नाम हैं जिन्होंने नाबाद 115 रन की पारी खेली थी तो वहीं जॉनी बेयरस्टो तीसरे नंबर पर 114 रन की पार के साथ हैं। हालांकि विकेटकीपर के तौर पर एडम गिलक्रिस्ट ने दो बार ये कमाल किया है और उन्होंने एक बार नाबाद 109 रन तो एक बार 106 रन की पारी खेली थी। वहीं केएल राहुल इस मामले में सातवें नंबर पर हैं और उन्होंने नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।
आइपीएल में विकेटकीपर के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज
रिषभ पंत – 128*
रिद्धिमान साहा – 115*
जॉनी बेयरस्टो – 114
एडम गिलक्रिस्ट – 109*
क्विंटन डीकॉक – 108
एडम गिलक्रिस्ट – 106
केएल राहुल – 100*




