29 June 2020 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल
मेष – आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, इसका उपयोग अपना काम करने में करें। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें।
वृष – आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। प्रोफेशनल तौर पर आज कुछ परेशानी हो सकती है, परन्तु निजी जीवन में आपकी भावनात्मकता के कारण आप किसी बड़े तनाव से बच सकते हैं। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें।
मिथुन – आप की तुलना औरों से न करें। यह या तो आपमें अहं की वृद्धि करेगा या आत्मविश्वास की कमी क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अपने आपमें अद्वितीय होता है। अपनी तुलना औरों से करेंगे तो आज आपका फोकस खराब होगा और इसका असर आपके काम और निजी ज़िन्दगी पर पड़ेगा। अपने कौशल को पहचान कर, उसका उपयोग करें, उसे बढ़ाए।
कर्क – मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी और अध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है।
सिंह – पुराने रुके हुए काम बनेंगे, कुछ समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। यह सब अपने आप सहजता से हो जाएगा। आप अपने धर्म को निभाएं, अपनी जिम्मेदारियों पर फोकस बनाएं रखें। रचनात्मक विचारों को वास्तविकता में ढालने का प्रयास करें, इससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और निजी जीवन में भी संतुष्टि रहेगी।
कन्या – दुविधाएं बनी रहेंगी जो आपको परेशान कर सकती हैं। किसी और की बातों को इतना महत्त्व न दें की आप अपने मन की शान्ति भंग कर लें। यदि कोई परेशानी है तो उसे किसी से शेयर करें, अपने मन में ही रखेंगे तो कोई लाभ नहीं होगा बल्कि परेशानी और बढ़ती जाएगी। नंगे पैर घास पर चलें, इससे स्वास्थ लाभ तो होगा ही साथ में मन में शान्ति और स्थिरता का भाव भी आएगा।
तुला – आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं।
वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल जल्द ही मिलेगा। जीवन में उन्नति करना चाहते हैं और लक्ष्य भी बनाएं हुए हैं, परन्तु प्रयास की कमी है जिस कारण आपको कई बार निराश होना पड़ा है। यह दिन आपके लिए कई बदलाव ला रहा है।
धनु – दिन आप में से कुछ लोग खुद को साबित करने की कोशिश में थकावट महसूस करेंगे। आपके आसपास के लोग जलन महसूस करेंगे। पूर्व में की गई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रखें। कुछ भी परिवर्तन होने की स्थिति में योजनाओं की बारीरियों पर पूरी तरह नजर रखें।
मकर – आज दिन अच्छा रहने वाला है। आप जो पाना चाहते हैं उसकी ओर तेजी से बढ़ेंगे। योजनाओं में गति आएगी और पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज के दिन आपको थोड़ा आराम करने और एकांत में रहने पर भी जोर देना चाहिए।
कुंभ – आपके पास अपार संभावनाएं हैं। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, जीत आपकी ही होगी। आज कई ऐसे अवसर आपके सामने आ सकते हैं जिनका आप बेहतर तरीके से दोहन कर पाएंगे। किसी भी मामले में आपको आज परिस्थितियों से अपनी पकड़ को ढीली नहीं होने देना चाहिए।
मीन – लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा जिस कारण कार्य क्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें।