राशिफल - अध्यात्म

28 March 2020- जानिए आज कैसा होगा दिन, आज का राशिफल

मेष: आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है, आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचा सकता है, आपके यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी। कार्य बनने से प्रशंसा होगी जिससे मनोबल में वृद्धि होगी।

वृषभ: व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी, किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं, कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन: समय सभी के लिए फायदेमंद रहेगा, व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है, इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे।

कर्क: पारिवारिक सुख व धन बढ़ने की संभावना है, इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होने से कुछ समस्या कम होगी और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

सिंह: अधिकतर समय अपने काम में ध्यान देने से ज्यादा अपने कार्य के विषय में या अपने कार्य स्थान के बारे में अनावश्यक ही चर्चा करते रहने से आप अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाएंगे।

कन्या: आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है तथा सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं, प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक बने रहने की संभावना है। आप पहले से कहीं अधिक मजबूती से अपना काम पर ध्यान केंद्रित करते दिखेंगे।

तुला: अपने बिजनस अथवा ऑफिस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है लेकिन आपको पता है कि इस समय यात्रा करना सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है इसलिए कोशिश करें कि यात्रा को टाल दें।

वृश्चिक:आपकी राशि से तृतीय त्रिग्रही योग शनि से आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाईनल हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे।

धनु: राशि का स्वामी बृहस्पति धनु में है। चंद्रमा आज वृष राशि अष्टम केन्द्र में संचार कर रहा है। राज्य कार्यों में सफलता, घर में धन धान्य की वृद्धि, कलत्र मित्रों से धन का लाभ, निरोगता, शत्रुओं पर विजय और मनोर्थ सिद्धि होगी।

मकर: शनि यद्यपि प्रथम भाव में मार्गी है किन्तु चंद्रमा जो दैनिक जीवन का बीज है, पंचम भाव में राज्य विजय कारक है। आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद सम्बन्धी विवाद का समाधान भी हो जाएगा।

कुंभ: राशि का स्वामी शनि द्वादश व्यय भाव में स्वतन्त्र रूप से संचार कर रहा है। कर्म फल की सिद्धि कारक है। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग है।

मीन: आपकी राशि का स्वामी देव गुरू बृहस्पति राशि से दशम भाव में धनुः राशि का होकर विद्यमान है। चंद्रमा भी द्वितीय कोष भवन में चल रहा है। फलस्वरूप आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button