#Social

Crime: बंगाणा में दो गुटों में मारपीट, एक की मौत



Bangana. बंगाणा। बंगाणा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दनोह गांव में दो गुटों में खूनी झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। मृतक की पहचान बलदेव सिंह (75) निवासी दनोह के रूप में हुई है, जबकि कश्मीर सिंह, जसविंद्र कौर व मनोहर लाल को चोटें आई हैं। घायलों में कश्मीर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बंगाणा अस्पताल से क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया गया है। बलदेव सिंह व उसका परिवार अपनी जमीन में पानी की निकासी के लिए

रास्ते को दुरुस्त कर रहा था।

इस दौरान दूसरे गुट के लोग वहां पर पहुंच गए और खुदाई करने वाले औजारों से बलदेव सिंह व उसके परिवार पर हमला बोल दिया। एक व्यक्ति ने बलदेव सिंह के सिर पर कस्सी (खुदाई करने का औजार) से हमला बोल दिया, जिससे बलदेव सिंह व कश्मीर सिंह को लहूलुहान कर दिया। मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बलदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया। कश्मीर सिंह को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया है। बंगाणा थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Related Articles

Back to top button