28 April 2020 – जानिए आज का राशिफल
मेष: मेष राशि के जातकों के विचारों में आज स्पष्टता नहीं होगी जिसकी वजह से कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उच्चाधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर रहे। धन प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे। व्यवसाय की जरूरी चीजों पर कुछ खर्च का योग भी है।
वृषभ: वृष राशि के जातकों को सही खान-पान पर फोकस करना जरूरी है। खराब सेहत उनके काम को भी प्रभावित कर सकती है। धन प्राप्ति में कुछ बाधाएं रहेंगी। परेशान होकर भी कुछ ज्यादा हासिल नहीं होगा अतः शांति बनाए रखें।
मिथुन: परिवार से पैसा के साथ यश मिलने का योग है। आज इनका सारा ध्यान धन को सही ढंग से निवेश कर धन समृद्धि बढ़ाने की तरफ रहेगा। ऑफिस में कुछ खास काम-काज नहीं रहेगा
कर्क: कर्क राशि के जातकों को आज अति भावुकता से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र के लिए एक उत्तम दिन है। सभी काम आज आसानी से बनेंगे। उत्तम धन प्राप्ति का योग है।
सिंह: आत्मविश्वास व कल्पना शक्ति से सभी काम समय पर पूरे कर लेंगे भाग्य पूरा साथ दे रहा है। धन की प्राप्ति तो होगी लेकिन आपकी अधिक की चाहत आपको संतुष्ट नहीं होने देगी ।
कन्या: कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए एकाग्रचित्त होना बहुत जरूरी है। रिसर्च आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है । धन प्राप्ति के लिए आज आप सौभाग्यशाली हैं।
तुला: सोच-समझ कर निर्णय लेने में विश्वास करते हैं। आपके फैसले को अधिकारी वर्ग द्वारा सराहा जाएगा। आपकी मेहनत का फल तुरंत मिलेगा। धन प्राप्ति की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। पारिवारिक जीवन हर्षोल्लास से भरा होगा।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है। अचानक से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बातचीत में सावधानी रखें। धन के लिहाज से भी समय ठीक नहीं है।
धनु: धनु राशि के जातकों को आज बाद-विवाद से बचना चाहिए। अपनी उच्च ऊर्जा को अगर आप कार्यक्षेत्र में लगाएंगे तो बहुत सफलता मिलेगी। खर्च करते समय ध्यान रखें। लोन लेने से बचें।
मकर: दिन मिश्रित फलदायक होगा। व्यर्थ के खर्चों पर अंकुश जरूरी है। मकर राशि के जातकों को फालतू की सोच, लड़ाई-झगड़ों से बचना चाहिए। मेहनत बहुत करनी पड़ेगी, तभी सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है ।
कुंभ: दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। कुंभ राशि के जातकों के मतिभ्रम के योग है । कोई भी कार्य करते समय बहुत एकाग्रता बनाए रखें वरना गलतियों के चांसेज बढ़ जाएंगे। आय में कमी रहेगी। वाद विवाद से बचें।
मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र के लिए एक अच्छा दिन है। मन को शांत और एकाग्रचित्त रखकर जो भी करेंगे उसे सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।