छत्तीसगढ़

बदमाशों ने पेट्रोल डालकर कार में लगा दी आग,और आग लगाकर हो गए फरार… |


CG NEWS: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ​​​​​कुछ बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। जिसका वीडियो CCTV पर कैद हो गया है। पूरा मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के मधुबन नगर बोरसी का है। जहां सड़क नंबर 4 में देर रात 3 बजे दो युवक बाइक से पहुंचे, और खड़ी कार में पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। अब पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।



READ MORE- SCAM ALERT: पुलिस ने जारी किया स्कैम अलर्ट, बिजली गुल होने का मैसेज भेजकर ठगे जा रहे लोग…पुलिस ने बताया बचने का तरीका…

CG NEWS: इस घटना के बाद सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जब तक आग को बुझाया गया तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पद्मनाभपुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी दौरान वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को निकाला गया तो उसमें दो लोग आग लगाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों लड़कों और बाइक के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Related Articles

Back to top button