राशिफल - अध्यात्म

27 March 2020 – जानिए आज का राशिफल

क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए यहां

मेष: अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है। आपको विश्वासघात मिलने की भी आशंका है। किसी मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकता है।

वृषभ: व्यापारियो और उद्यमियों के लिए चुनौती पूर्ण हो सकता है, ऐसी भी उम्मीद है कि आज आपको परिश्रम ज्यादा और उसके बदले लाभ कुछ कम मिले। व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकता है।

मिथुन: व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा, यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। किसी पुराने उधार से भी मुक्ति मिल सकती है, धन के लेन-देेन में सावधान रहने की जरूरत हैं।

कर्क: आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलने से मनोबल में वृद्धि होगी। नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे, प्रोन्नति होने की भी संभावना है।

सिंह: आप ठंडी हवा तथा सर्दी से अपना ध्यान रखें, संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें। बदलता मौसम सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। किसी बात को लेकर पिता से मनमुटाव हो सकता है, आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।

कन्या: आपकी राशि से दशम राहू संचार कर रहा है, चंद्रमा आज नवम भाव में इष्ट मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थकारक है। इसलिए अपने आस पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला: आज का दिन आपके लिए महान पुरषों से मेल जोल कारक है। अचानक हुए अकल्पित उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के बाद ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिल सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु: आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सांयकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।

मकर: आपकी राशि से पंचम का चंद्रमा पास व दूर की यात्रा तथा राज्य विजय कारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

कुंभ: शनि द्वादश व्यय केंद्र में राजनितिक क्षेत्र में सफलता कारक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंद्वी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृदि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।

मीन: खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button