27 April 2020 – इन राशि के जातकों के लिए है आज दिन खास, जानिए आज का राशिफल
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि की चतुर्थी और सोमवार का दिन है, चतुर्थी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगी उसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जायेगी. जानिए आज का राशिफल –
मेष: आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए, इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
वृष- काम संतान की मदद से पूरा होगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। परिवार सहित बाहर जाने का आनंद उठाएंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
मिथुन- अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए, आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए।
कर्क -बच्चों के साथ घर पर ही समय बितायेंगे। अधिकारीयों की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। इस राशि के घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा।
सिंह – आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे, आप रिलेक्स महसूस करेंगे. आज आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा. धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी. आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे.
कन्या- बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
तुला- आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर उत्सव का माहौल बनेगा। आज कोई भी काम करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।
वृश्चिक- आज के दिन महत्वपूर्ण कार्यों कि लिस्ट तैयार कर लेनी चाहिए, और नियमबद्ध तरीके से दोपहर तक लगभग सभी कार्यों को पूरा कर लें. कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
धनु- आज के दिन पूजा पाठ पर ध्यान देना चाहिए. कार्य के चलते यदि कई दिनों से आपकी नींद नहीं पूरी हो पा रही हैं तो अपने को रिफ्रेश करने लिए आज भरपूर नींद लें. सभी के साथ सौम्य व्यवहार रखें. जो लोग संगीत क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, उनको भी प्रयास करते रहना चाहिए, भविष्य में सफलता मिलने की संभावना है।
मकर- आज के दिन महत्वकांक्षाओं की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहने वाला है. प्रयास मात्र कि देरी है शक्ति एवं स्फूर्ति के साथ कार्य पूर्ण हो सकता है. जो लोग सरकारी नौकरी में प्रयासरत हैं उन्हें सफलता मिलेगी। नकारात्मक चीजों के सेवन से भी बचना होगा।
कुम्भ- आज के दिन कार्य को लेकर कुछ भागदौड़ हो सकती है. यदि कार्य के चलते आप किसी दूसरे शहर में रहते हैं, तो अलर्ट रहें सामान पर पैनी निगाह बना कर रखनी होगी. किसी नज़दीकी व्यक्ति के साथ दिल की बात साझा कर सकते हैं।
मीन- आपको किसी से अनायास तर्क-वितर्क से बचना चाहिए। किसी के बहकावे में न आएं, अधिकारी वर्ग के बताएं कार्यों को अनदेखा न करें अन्यथा उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन मंगलमय रहेगा। पार्टनर से निकटता बढ़ेगी।