26 May 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल
मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति एवं मांगलिक कार्यों का संयोग बनेगा। आपको अपने रूके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। कड़ी मेहनत से काम सिद्ध होंगे।
वृष: रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है।
मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपनी योग्यता पर शंका न करें। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। लंबी यात्रा पर फिलहाल न जाए।
कर्क: आज आपको धन लाभ होने के आसार हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति भी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। समाज सेवा में समय बीतेगा। मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाए रखें। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।
सिंह: काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा।
कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। आय में वृद्धि के आसार हैं। अपने व्यवहार में बड़प्पन लाने का प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। कोई रिस्क न लें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तुला: आज का दिन आपके लिए हर तरह से बेहतरीन रहेगा। आपके वरिष्ठ लोग आपके काम की सराहना करेंगे। आज आपको कुछ लोगों से सरप्राइज मिल सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।
वृश्चिक: आज का दिन बहुत ही अहम रहने वाला है। आपको धनलाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में आपको अप्रत्याशित तरीके से फायदा मिल सकता है।आज कई नये लोगों से संपर्क बनने का योग बन रहा है। आपके जीवन में कई बदलाव होंगे।
धनु: आज का दिन आपके लिए आगे की ओर बढ़ने का है। जीवन में कुछ सुलझता हुआ दिखाई देगा। काम का दबाव और तनाव कम होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज आपको कुछ नई चीजों को सीखने की जरूरत है।
मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आप आज बेहद खुश नजर आएंगे। निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भरा दिन साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आप के प्रति समर्पित रहेगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा।
कुंभ: अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें। किसी को आज के दिन उधार ना दें। व्यावसायिक स्थिति में सुधार संभव है। कामकाज में मन लगेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी ध्यान रखें। आप की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति बढ़ेगी।
मीन: आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। आपके मन में किसी चीज को लेकर दुविधा हो सकती है। बड़े ही धैर्य के साथ आज के दिन को व्यतीत करें। लेन-देन में सावधानी रखें।




