राशिफल - अध्यात्म

26 June 2020 – मीन राशि के लिए आज का दिन है आम, जानिए बाकि राशियों के आज का राशिफल

मेष: दिन शुभ रहेगा। जीवन में कुछ बदलाव आयेंगे। धन लाभ होने के योग बन रहें हैं। कार्य व्यापार में उन्नति एवं मांगलिक कार्यों का संयोग बनेगा। आपको अपने रूके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। कड़ी मेहनत से काम सिद्ध होंगे।

वृष: पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं।

मिथुन: दिन शुभ रहेगा। पुनर्निर्माण की योजनाएं बनाएंगे। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पूरा दिन मेहनत करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। वाणी पर संयम रखना होगा। लंबी यात्रा पर फिलहाल न जाए। पैसा निवेश करने के लिए समय सही नहीं है।

कर्क: धन लाभ होने की संभावना हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति भी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। समाज सेवा में समय बीतेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। बड़े भाई से रिश्तों में सुधार आयेगा। माता-पिता का भी सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

सिंह: बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार कर सकते हैं। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे।

कन्या: दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी। आज आपके मन में कुछ नये-नये ख्याल आएंगे। घूमने-फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं।

तुला: कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण होने से आपके संचय धन में बढ़ोतरी होगी। बॉस आपके कार्य की सरहाना करेगा। आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है।

वृश्चिक: धनलाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में आपको अप्रत्याशित तरीके से फायदा मिल सकता है। नये लोगों से संपर्क बनने का योग बन रहा है। आपके जीवन में कई बदलाव होंगे। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी।छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु: दिन चिंताजनक हो सकता है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। नए दोस्त बनने के आसार हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा। ज्यादा खर्च होने से आर्थिक परेशानी हो सकती है।

मकर: दिन सामान्य रहेगा। आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आप आज बेहद खुश नजर आएंगे। निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भरा दिन साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आप के प्रति समर्पित रहेगा।

कुंभ: दिन शुभ रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपको इनकम के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धन लाभ के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति संभव है।

मीन: आज आप धैर्य के साथ आज का दिन को व्यतीत करें। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक तंगी आने की आशंका है। छात्रों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। मेहनत का लाभ भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है। धैर्य से काम लें दिन सफल होगा।

Related Articles

Back to top button