राशिफल - अध्यात्म

26 अगस्त 2020 – जानिए आज का राशिफल

मेष राशि –

शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आज आपने कुछ समय से जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है आज उस पर काम करने का उत्तम समय है धार्मिक व आध्यात्मिकता से जुड़े कार्यों के प्रति आपका रुझान मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन में खुशी रहेगी किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है अपनी ईगो व गुस्से पर नियंत्रण अवश्य रखें किसी भी प्रकार की यात्रा करने से परहेज करें मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें कुछ फायदेमंद समाचार मिल सकता है परंतु बहुत अधिक मेहनत व कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है नौकरी पेशा व्यक्ति अभी जैसी परिस्थितियां चल रही हैं उन्हें स्वीकार करें कुछ लोगों को विदेश से आय अर्जित करने का मौका मिल सकता है दूर स्थानों से अच्छी सूचना मिल सकती है पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा अपने लव पार्टनर को मैरिज के लिए प्रपोज करने का उचित समय है खांसी व जुकाम जैसी समस्या रह सकती है लापरवाही ना बरतें सामान्य वर्ग के लोगो को अपने परिवार के लोगों से लाभ प्राप्त होगा आज आपका भाग्यांक 3 होगा शुभ रंग हरा होगा आज आप दुर्वा का पूजन करें एवं दुर्वाष्टमी का व्रत करें लाभकारी होगा

वृष राशि –

आज आपका दिन अच्छा रहेगा संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा घर में कोई धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है परंतु इन सब कार्यों के बीच अपने निर्धारित लक्ष्य पर भी ध्यान अवश्य रखें आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में कोई भी निर्णय बहुत ध्यान पूर्वक लें जरा सी लापरवाही आपके लिए बहुत बड़ा नुकसान का कारण बन सकती है आलस की वजह से भी कुछ काम अधूरे रह जाएंगे कार्यक्षेत्र में वर्तमान में जैसे चल रहा है उसी में ध्यान केंद्रित रखें क्योंकि अभी किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने का कोई फायदा नहीं है नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे है बिजनेस मीटिंग में आपको शानदार परिणाम मिलने के संकेत हैं आप नए सौदे पर हस्ताक्षर करेंगे पति पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे प्रेम संबंधों को मर्यादित बनाकर रखना आवश्यक है गैस व बदहजमी की वजह से जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं अपने खानपान व दिनचर्या को सीमित रखें स्टुडेंट प्लेयर को सफलता मिलेगी आज आपका भाग्यांक 1 होगा शुभ रंग पर्पल होगा आज आप ॐ गं गणपतये नमः कहते हुए गणेश जी को हरी दुर्वा चढ़ाएं लाभकारी होगा

मिथुन राशि –

आज आपका दिन अच्छा रहेगा घर के रखरखाव व सुख सुविधा संबंधी चीजों में खरीदारी करने की योजनाएं बनेंगी परिवार के साथ समय व्यतीत करने से ऊर्जा और प्रफुल्लता महसूस होगी घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार विमर्श होगा परंतु ध्यान रखिए कि पारिवारिक व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार के वाद विवाद की स्थिति ना उत्पन्न हो अपने स्वभाव में सहजता व सौम्यता बनाकर रखना आवश्यक है साथ ही अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें दूसरों पर अधिक विश्वास करने की अपेक्षा अपने निर्णय को प्राथमिकता दें व सर्वोपरि रखें आज लाभ के स्रोतों में कुछ कमीं रहेगी नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस का माहौल पॉजिटिव बना रहेगा कैरियर में आपको कुछ लाभ मिलने वाली परिस्थितियों का निर्माण हो सकता है पति-पत्नी के मध्य किसी मामूली सी बात को लेकर तकरार उत्पन्न हो सकती है ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकलें सर्वाइकल और माइग्रेन जैसी समस्या से बचने के लिए गरिष्ठ व भारी खाने से परहेज करे आज आपका भाग्यांक 2 होगा शुभ रंग हरा होगा आज आप भगवान गणेश जी को हरी दुर्वा चढ़ाएं लाभकारी होगा

कर्क राशि –

आज आपका दिन अच्छा रहेगा सामाजिक क्षेत्र में दिन पर दिन आपकी स्थिति सम्मानित होती जा रही हैं इसकी वजह से आपके लाभदायक संपर्क सूत्र बढ़ेंगे स्थिति भी मजबूत रहेगी विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे अपने स्वभाव में अहम की भावना ना उपजने दे इसकी वजह से कुछ बनते काम बिगड़ सकते हैं और भाइयों से भी किसी प्रकार का वाद विवाद उत्पन्न होने की आशंका लग रही है वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें नए काम की शुरुआत करने के लिए अभी समय उत्तम नहीं है किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है आज आप अपने लिए किसी नए जॉब की तलाश भी शुरू कर सकते हैं बिजनेस में लाभ की स्थितियां हैं आज अविवाहित लोगों को किसी के साथ डेट पर जाने का मौका मिल सकता है संबंधों के लिए समय सकारात्मक है गैस व अफरा की वजह से पेट खराब हो सकता है आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें आज आपका भाग्यांक 5 होगा शुभ रंग हल्का नीला होगा आज आप राधाकृपाकटाक्ष स्त्रोत का पाठ करें लाभकारी होगा

सिंह राशि –

आज आपका दिन अच्छा रहेगा आर्थिक गतिविधियों संबंधी कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी आज अधिकतर काम सुचारू रूप से होते जाएंगे और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी अपना समय व्यतीत करेंगे जिसकी वजह से मानसिक शांति रहेगी घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है विद्यार्थियों को अपने कैरियर संबंधी विषयों के चुनाव को लेकर मार्गदर्शन की आवश्यकता है व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर रहेगी परिवारिक लोगों तथा मित्रों का पूर्ण सहयोग आपको तनावमुक्त रखेगा लाभ के स्रोतों में भी इजाफा होगा बिजनेस में आज आपको डूबे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो अटका हुआ धन दिला सकते हैं आपका प्रेमी आपके साथ यात्रा की योजना बनाएगा उनके विचारों का समर्थन करें वाहन से या गिरकर चोट लगने की संभावना लग रही है अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है आज आपका भाग्यांक 6 होगा शुभ रंग ब्लू होगा आज आप राधा जी का पूजन करें लाभकारी होगा

कन्या राशि –

आज आपका दिन अच्छा रहेगा आज के ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रहे है इनका भरपूर सम्मान व सहयोग करें युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति पूर्ण रुप से ध्यान केंद्रित रखेंगे आपका भावुकता पूर्ण स्वभाव अन्य लोगों के साथ आपके संबंधों को और अधिक मधुर बनाकर रखेगा घर के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें क्योंकि इसकी वजह से पारिवारिक सदस्य कुछ असहज महसूस कर सकते हैं आपके मान सम्मान में भी कमीं आएगी आज किसी भी प्रकार का कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम नहीं है वर्तमान कार्य में अपना ध्यान केंद्रित रखें अपनी कार्यप्रणाली को गुप्त रखना आवश्यक है क्योंकि कोई आपकी गतिविधियों का फायदा उठा सकता है आज आपको अपने काम का बेहतरीन पुरस्कार मिल सकता है बिजनेस के लिए समय सकारात्मक है जीवन साथी के साथ चल रहे किसी तनाव का नकारात्मक प्रभाव परिवार पर भी पड़ सकता है इसलिए आपस में बैठकर सुलझाने में ही समझदारी है नकारात्मक विचारों की वजह से कार्य क्षमता में कमीं आ सकती है इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा सामान्य वर्ग के लोगों को शुभ समाचार मिलेगा आज आपका भाग्यांक 3 होगा शुभ रंग हरा होगा आज आप भगवान गणेश जी हरी दुर्वा चढ़ाएं ॐ गं गणपतये नमः इस मंत्र का जाप करें लाभकारी होगा

तुला राशि –

आज आपका दिन अच्छा रहेगा घर में शांति भरा माहौल रहेगा तथा अनुशासन बनाकर रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी वरिष्ठ व्यक्तियों का साथ व सहयोग सामाजिक रुप से आपकी छवि को और अधिक निखारेगा दोस्तों के साथ घूमने फिरने में समय व्यर्थ ना करके अपने घर परिवार पर अधिक ध्यान दें बच्चों पर बहुत अधिक अंकुश लगाने के बजाय उनके साथ सहयोगात्मक बर्ताव रखें अन्यथा उनके अंदर निराशा जैसी भावना उपज सकती हैं घर के किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति दायक रहेगा इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं आज आपको नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सावधान रहना होगा लापरवाही आपको अपमानित करा सकती है आप आज रोमांस के मूड में रह सकते हैं जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए समय अनुकूल है थकान और अनिद्रा की वजह से कमजोरी महसूस होगी जिसका प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा आज आपका भाग्यांक 4 होगा शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा आज आप राधा जी के 108 नामों का पाठ करें लाभकारी होगा

वृश्चिक राशि –

आज आपका दिन अच्छा रहेगा किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा दोस्तों व रिश्तेदारों से मुलाकात खुशनुमा रहेगी साथ ही कहीं से रुकी हुई पेमेंट आने की वजह से खुशी में और अधिक इजाफा होगा घर में चल रही किसी समस्या के समाधान में गुस्से से नहीं बल्कि संयमित और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है इससे परिस्थितियां काफी हद तक कंट्रोल हो जाएंगी ध्यान रखें कि घर के बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान बना रहे व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में पार्टियों के साथ पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है क्योंकि छोटी सी गलती आपको बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकती है कहीं सिग्नेचर करने से पहले पेपर्स की अच्छी तरह से जांच पड़ताल अवश्य करें जॉब के मामले में सकारात्मक रहें आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे प्रेम संबंधों में भी स्वीकृति मिलने से तनाव मुक्त हो जाएंगे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा आज आपका भाग्यांक 7 होगा शुभ रंग हरा होगा आज आप राधाष्टमी का व्रत करें लाभकारी होगा

धनु राशि –

आज आपका दिन अच्छा रहेगा बृहस्पति का अपनी राशि में विराजमान होने से आपके अंदर मनोबल और आत्मविश्वास की भरपूर वृद्धि हुई है तथा सामाजिक रूप से भी सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ी है अपनी इन उपलब्धियों को कायम रखने के लिए अपने स्वभाव में सौम्यता व आदर्शवादिता बनाकर रखना आवश्यक है आर्थिक गतिविधियां मंद पड़ने की वजह से कुछ चिंता रह सकती हैं परंतु यह तात्कालिक है इसलिए ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है विद्यार्थी गण अपना मनोबल बनाकर रखें किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी आपके लिए लाभदायक साबित होगा साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में पारदर्शिता अवश्य रखें जरा सी असावधानी आपसी संबंधों में अलगाव ला सकती है सहयोगी और कर्मचारियों के विचारों को भी प्राथमिकता अवश्य दें आपको अपनी टीम से बहुत सावधानी से काम लेना होगा कुछ लोगों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है आज आपके पास रिश्तों के लिहाज से कुछ प्रस्ताव आ सकते हैं आपके लिए विवाह के बारे में सोचने का समय है ब्लड प्रेशर व मधुमेह से प्रभावित लोग अपना ध्यान रखें तथा अपनी जांच आदि भी करवा लें आज आपका भाग्यांक 5 होगा शुभ रंग बैंगनी होगा आज आप राधा सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा

मकर राशि –

आज आपका दिन अच्छा रहेगा जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से मेहनत कर रहे थे आज उसका उचित परिणाम हासिल हो सकता है इसलिए आशावादी बने रहें सिर्फ अत्यधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता है कभी-कभी ऐसा प्रतीत होगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है परंतु नकारात्मकता लाने की बजाय अपने काम करने की नीतियों में बदलाव लाएं घर के बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कमीं ना आने दे वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी तक जो उत्पादन क्षमता में कमीं आई थी अब उसमें सुधार आना शुरू होगा इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें सफलता निश्चित है आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता हैअपने किसी भी कार्य में जीवन साथी की सलाह अवश्य लें इससे आपका मनोबल बड़ेगा तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी उमस भरे वातावरण की वजह से एलर्जी और घबराहट रहेगी गर्मी से अपना बचाव करें आज आपका भाग्यांक 6 होगा शुभ रंग हल्का नीला होगा आज आप राधा नाम का संकीर्तन करें लाभकारी होगा

कुम्भ राशि –

आज आपका दिन अच्छा रहेगा आप अपने व्यवहारिक दृष्टिकोण द्वारा घर और व्यवसाय दोनों में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है जोकि लाभदायक साबित होगी आज कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें इसका आपके स्वभाव व स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा इस समय आपके अंदर दो कमियां उपज रही हैं एक गुस्सा और दूसरा जिद्दी स्वभाव इनकी वजह से आपके बनते कामों में रुकावटें आ सकती है इसलिए थोड़ा सावधान रहें हालांकि पारिवारिक सदस्य आपकी इन कमियों को नजरअंदाज करेंगे इस समय परिवारिक व्यवसाय पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि ग्रह गोचर आपके लिए सौभाग्य का निर्माण कर रहे हैं परंतु अचानक से कुछ खर्चे भी आ सकते हैं और जरा सी असावधानी नुकसान का कारण भी बन सकती है आपको व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत हैं अपनी कम्यूनिकेशन स्किल पर काम करने की आवश्यकता है रिश्तों में आपको एकदूसरे के हितों का ध्यान रखने की आवश्यकता है थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस होगी योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें आज आपका भाग्यांक 9 होगा शुभ रंग हरा होगा आज आप राधाकृपाकटाक्ष स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा

Related Articles

Back to top button