राशिफल - अध्यात्म

25 October 2020 – क्या कहतें है आज आपके तारे, जानिए आज का राशिफल

25 अक्टूबर 2020 Rashifal 25 October 2020 Aaj Ka Rashifal– आइए जानते हैं आज आपके सितारे क्या कहते हैं. आज आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी और दिन रविवार को आपका राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi) कैसा रहेगा। ( 25 अक्टूबर 2020 का राशिफल )

मेष
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। कानूनी मामलों को लेकर नई जानकारी मिल सकती है। आज आप आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बातचीत करते समय सतर्क रहें। बच्चों के साथ दिन बिताएं। पूजा पाठ को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। आज आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खुशखबरी मिलेगी।

वृषभ
आज कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। कारोबार में आपको आज अच्छा खासा लाभ हो सकता है। आज का दिन आपका अच्छा गुजरेगा। युवाओं के सामने नए अवसर आएंगे। किसी काम में आप निवेश भी कर सकते हैं। निजी बातों की चर्चा किसी से न करें। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएं। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मिथुन
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस या फील्ड के कार्यों के पूरा होने से आपकी सभी सराहना करेंगे। किसी परिवार की किसी दिक्कत के चलते हालांकि आप परेशान हो सकते हैं। बेवजह खर्च करने से बचें। कारोबार को लेकर कुछ नया प्लान बना सकते हैं। आप निवेश के प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं। अब आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। कर्ज देने से बचें।

कर्क
व्यवसाय में लाभ होने की उम्मीद है। घर से बाहर जाने से पहले अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकलें। ऑफिस में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पदोन्नति होने की उम्मीद है। आज कारोबार में लाभ हो सकता है। अपरिचित व्यक्ति से सावधान रहें। कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। जोखिम लेने से बचें।

सिंह
आज का दिन सुखद रहेगा। कारोबार में रकम लगाने के लिए उपयुक्त समय नहीं है। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन बीतेगा। परिवार में कुछ दिक्कतों के चलते आप चिंतित हो सकते हैं। लेकिन घर के बुजुर्गों का ध्यान जरूर रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर के खानपान से दूर रहें।

कन्या
आज आपकाे कामयाबी मिलेगी। अपने कैरियर को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी। परिवार के साथ संतुलन बनाकर चलना होगा। आज का दिन ठीक रहेगा। गुस्सा न करें। तनाव से बचने धार्मिक कार्यों में शामिल हों। सेहत को लेकर सचेत रहें। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी।

तुला
आज आप यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। व्यवसाय में उन्नति के आसार हैं। आपको नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को पढ़ाई को लेकर जागरूक रहना होगा। अपने रिश्तेदारों से खुशखबरी मिल सकती है। युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दें।

वृश्चिक
व्यवसाय को लेकर कुछ दिक्कत महसूस कर सकते हैं। छात्रों की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। किसी भी योजना को आगे के लिए न टालें, क्योंकि योजनाओं के सफल होने के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए गए प्रयास का परिणाम आज सफलता के रूप में मिल सकता है। किसी काम में निवेश कर सकते हैं। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

धनु
आज का दिन कुछ तनाव से भरा रहेगा। ऑफिस में किसी से मतभेद हो सकता है। आपको क्रोध पर काबू रखना होगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत की बात करें तो कमजोरी महसूस कर सकते हैं। व्यवसायियों को अपने काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। विरोधियों से सावधान रहें। किसी से निजी चर्चा न करें।

मकर
युवाओं के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। जरूरी फैसले सोच समझकर लें। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए परिजनों से सलाह जरूर लें। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिल सकती है। प्रभु की आराधना के लिए समय निकालें। काम में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पेट संबंधी रोग उभर सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

कुंभ
आज कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। आमदनी में वृद्धि होगी। कारोबार में धन लाभ हो सकता है। छात्र सफलता हासिल करने की राह पर बढ़ रहे हैं। आपको विरोधियों से व्यवहार से सतर्क रहना होगा। कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है। खुशखबरी मिलेगी। अपने काम को अधूरा न छोड़ें। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

मीन
आज के दिन आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। नौकरी में परिवर्तन का फैसला ले सकते हैं। पूरा दिन ठीक रहेगा। कारोबार ठीक चलेगा। किसी पर आसानी से भरोसा न करें। विरोधियों के चलते आप परेशानी में पड़ सकते हैं। व्यवसायियों को सुखद समाचार मिलेगा। आगे की योजनाओं पर ध्यान दे सकते हैं। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। परिवार में सुख और शांति रहेगी।

Related Articles

Back to top button