उत्तर प्रदेश

सरसों के खेत में 5 दिन से लापता किशोरी का शव, यूवक ले गया था बहलाकर


रविवार देर रात अरवल थाना क्षेत्र के चौसार गांव के निकट खेत में एक 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

बताया जा रहा है कि अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी एक फरवरी को अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार रात को उसका शव चौसार गांव के पास पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे किशोरी के परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

परिजनों ने बताया कि उसे 14 नवंबर 2022 को गांव का एक युवक बहला कर अपने साथ ले गया था। इस मामले में 18 नवंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को 22 नवंबर को बरामद कर लिया था। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए किशोरी को 30 नवंबर को परिजनों को सौंप दिया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया की सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button