राशिफल - अध्यात्म

25 July 2020 – जानिए आज का राशिफल

????- मेष – व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियाँ आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा।
आज आपका शुभांक – 2

????- वृष – ऐसे काम से बचें, जिसमें ज़्यादा शारीरिक मेहनत की ज़रूरत हो। पर्याप्त आराम भी करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। बच्चे अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। प्रिय का अस्थिर बर्ताव रोमांस को बिगाड़ सकता है।
आज आपका शुभांक – 1

????‍❤️‍????- मिथुन – आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। जीवनसाथी की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।
आज आपका शुभांक – 8

????- कर्क – आथ अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। किसी भी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले; लेकिन अंतत: महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था।
आज आपका शुभांक – 3

????- सिंह – आज आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से मिली ख़बर आपका दिन बना सकती है। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। कुसंगति से बचें।
आज आपका शुभांक – 1

????????‍????- कन्या – किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। कोई आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ।
आज आपका शुभांक – 8

⚖️- तुला – बच्चे और परिवार दिन का केंद्र-बिंदु रहेंगे। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। आज आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें सुजझाई जा सकती हैं।
आज आपका शुभांक 2

????- वृश्चिक – आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे।
आज आपका शुभांक 4

????- धनु – व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। आपकी बात को यदि सुना नहीं जा रहा तो आपा न खोएं बल्कि परिस्थिति को समझने की कोशिश करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
आज आपका शुभांक – 1

????- मकर – मज़बूत और स्पष्टवादी बनें। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे। गुरु की सलाह आपको उस विषय की जटिलताओं को समझने में सहायक होगी।
आज आपका शुभांक – 1

⚱️- कुम्भ – कोई आपको नुक़सान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। कई ताक़तें आपके ख़िलाफ़ काम कर रही हैं। गर्लफ़्रेंड/बॉयफ़्रेंड के साथ अभद्र व्यवहार न करें। आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कामों पर पानी फेर सकती है।
आज आपका शुभांक – 7

????- मीन – नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा।
आज आपका शुभांक – 5

Related Articles

Back to top button