inh24देश विदेश

बैंक में हेड कैशियर के केबिन से 12 साल का बच्चा 20 लाख लेकर फरार, सीसीटीवी में हुवा कैद

हरियाणा – जींद – पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा से एक 12 साल का बच्चा सुरक्षा इंतजामों को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े 20 लाख रुपये लेकर चम्पत हो गया। सिविल लाइंस पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि करीब 10 से 12 साल का एक बच्चा दोपहर लगभग साढ़े बाहर बजे बैंक में घुसा और हेड कैशियर का केबिन खुला रह जाने पर वहां से 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पूरी घटना बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

फुटेज में बच्चा बैंक में घुसते ही कैश केबिन के पास बैठ जाता है तथा इस दौरान दो अन्य लोगों के साथ बात करता दिखाई देता है जो समझा जाता है कि उसके ही साथी थे। जैसे ही केबिन से हेड कैशियर वॉशरूम जाने के लिए उठता है, लेकिन लापरवाही के चलते केबिन का दरवाजा खुला ही छोड़ जाता है तो युवक केबिन में घुस कर वहां से 20 लाख रुपये पॉलीथीन बैग में लेकर फरार हो जाता है।

युवकों के चेहरे पर मास्क होने के कारण इनके चेहरे साफ नहीं दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। प्रथम दृष्टया हेड कैशियर की लापरवाही सामने आई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button