24 June 2020 – जानिए आज का राशिफल
मेष: मेष राशि के जातकों का लेखन प्रतिभा को निखारने के लिए उत्तम समय है। उनके द्वारा लिखे हुए आर्टिकल लोगों के द्वारा पसंद किए जाएंगे। कुछ लोग कम्युनिकेशन के द्वारा भी अपनी बात को दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।
वृषभ: वृष राशि के जातकों को बातचीत में सतर्कता रखने की जरूरत है। उनकी कटु वाणी से पारिवारिक रिश्तों में तनाव आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से उपयुक्त समय है। धन संपत्ति को बढ़ाने के लिए जोखिम लेकर धन का निवेश करेंगे। नकारात्मक विचारों को अपने आप से दूर रखें।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को हवाई किले बनाने से बचना चाहिए। जो भी फैसला करें वह सच्चाई के धरातल पर हो तो आपके लिए फायदेमंद होगा। कुछ बातों को रहस्य पूर्ण रखने में ही भलाई है। धन प्राप्ति के लिए प्रयास ज्यादा करना पड़ेगा तभी सफलता मिलेगी।
कर्क: कर्क राशि के जातक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो हर काम आसानी से पूरा हो जाएगा। घर परिवार में शांति बनी रहे इसके लिए जरूर प्रयास करें। वरना इसका प्रभाव आपके कामकाज तक आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम समय है।
सिंह: सिंह राशि के जातकों को अपने उच्चाधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से कुछ तनाव में रहेंगे। आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होगी। हालांकि धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। शुभ कामों पर धन खर्च का योग बनता है।
कन्या: कन्या राशि के जातकों के अच्छे काम के लिए मान सम्मान प्राप्ति का योग बनता है। उनकी कड़ी मेहनत का आज पूरा लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा और धन समृद्धि को बढ़ाने वाला समय है। मनचाही वस्तु प्राप्ति के लिए अपने ऊपर धन खर्च का योग बनता है।
तुला: तुला राशि के जातक गूढ़ रहस्यों से पर्दा उठाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्वयं के फायदे के लिए अनुचित कार्य करने वाले लोगों का पर्दाफाश कर पाएंगे। धन प्राप्ति में भाग्य का साथ मिलेगा। भविष्य के लिए धन एकत्रित करने में सक्षम होंगे।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोग अपने कार्यक्षेत्र में दूसरों की भावनाओं की कद्र करते हुए व्यवहार करेंगे और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद के लिए भी आगे आएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन प्राप्ति के प्रयास सभी सार्थक होंगे। साझेदारी पर धन खर्च का योग बनता है।
धनु: धनु राशि के जातकों के लिए यह समय प्रॉपर्टी से रिलेटिड कामकाज को पूरा करने का है। आज का दिन गहन आत्मचिंतन तथा रिसर्च का भी है। ताकि अपनी कमियों को जान पाए और उसके अनुसार आगे के लिए योजना बना सकें। धन प्राप्ति के लिए प्रयास सफल रहेंगे। जरूरी साज सामान पर धन खर्च का योग बनता है।
मकर: मकर राशि के जातकों की बहुत सी समस्याओं का आज समाधान मिल जाएगा। दूसरों की बातों पर ध्यान ना देते हुए लक्ष्य की ओर अग्रसर रहना आप की विशेषता है। आज भी आप इसी तरह से सभी काम को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों का परिवार के साथ कठोरता से पेश आना उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। अपने काम पर फोकस करें। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बनती है। कुछ जातकों को दांत से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिसके लिए दवाइयों पर खर्च का योग बनता है।
मीन: मीन राशि के जातकों को आज अति संवेदनशीलता से बचना चाहिए। खुले विचारों से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की सलाह को सुनना चाहिए और जो अच्छा लगे उसे आत्मसात कर आगे बढ़ना चाहिए। वैसे भी आप ‘सबका साथ सबका विकास’ के लिए काम करते हैं। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बनती हैं।




