राशिफल - अध्यात्म

24 August 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

24 August 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल भाद्र कृष्ण पक्ष –  द्वितीया तिथि, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र होने के साथ ही सुकर्मा योग रहेगा। आज पूरे दिन पंचक की स्थिति रहेगी। चंद्र का गोचर दोपहर 1.39 बजे तक कुंभ राशि पर, तत्पश्चात मीन राशि पर होगा।। जानिए आज मंगलवार को श्रीराम भक्त श्री हनुमान जी की कृपा किन जातकों पर होगी। …

आज का मेष राशिफल 24 अगस्त 2021

आज का दिन शानदार रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। कुसंगति से दूर रहें। नए प्रोजेक्ट पर काम पूरा होगा। किसी मित्र की मदद से काम पूरा होगा। किसी से विवाद संभव है। दफ्तर में बड़ी जवाबदारी मिल सकती है। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य के प्रति रूझान रहेगा। प्रतिष्ठा मिलेगी। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय चलेगा।

आज का वृषभ राशिफल 24 अगस्त 2021

आपको आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। तनाव दूर होगा।  शत्रुओं पर हावी रहेंगे। भौतिक सुख के संसाधन जुटेंगे।  धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश बड़ा लाभ दे सकता है। कैरियर को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। आर्थिक लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम न लें।

आज का मिथुन राशिफल 24 अगस्त 2021

कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।  जुआ, सट्टा जैसे व्यसनों से दूर रहें। अकस्मात लाभ के योग हैं। कारोबारी यात्रा अनुकूल रहेगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। समस्या से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

आज का कर्क राशिफल 24 अगस्त 2021

रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। दफ्तर में जिम्मेदारी अधिक रहेगी। आपका कार्य ठीक चलेगा। विवादों से दूर रहें। शासकीय कार्य पूरे होंगे। ज्यादा तनाव न लें। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर पाएंगे। आमदनी के नए  स्रोत मिलेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कामकाजी लोगों को खुशखबरी मिलेगी।

आज का सिंह राशिफल 24 अगस्त 2021

धर्म-कर्म में मन लगेगा। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। पुरानी बीमारी सामने आ सकती है। अचानक नए खर्च सामने आएंगे। आर्थिक‍ स्थिति बिगड़ सकती है। कुसंगति के चलते नुकसान हो सकता है। किसी भी मित्र के उकसाने में न आएं। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। छात्रों का दिन ठीक रहेगा।

आज का कन्या राशिफल 24 अगस्त 2021

आज का दिन चिंता में बीतेगा। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखदसूचना मिल सकती है। नए रिश्ते बनाने से पहले अच्छी तरह वि‍चार कर लें। किसी जिम्मेदारी को पूरा कर पाने को लेकर असमंजस में रहेंगे। किसी बात के कारण तनाव बढ़ सकता है। आमदनी में निश्चितता रहेगी। जोखिम लेने से बचें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

आज का तुला राशिफल 24 अगस्त 2021

आज दिन भर खुश रहेंगे। आपको कार्यस्थल पर लाभ होगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। छात्रों की दिक्कत दूर हो सकती है। आप अपनी लगभग सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। रिश्तेदारों से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। दफ्तर सहयोगियों की मदद से अपने कार्य पूरी कर लेंगे। पारिवारिक कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। बाहर का खाने-पीने से बचें।

आज का वृश्चिक राशिफल 24 अगस्त 2021

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने से राहत मिलेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। अपने मित्रों के साथ समय बिता पाएंगे।

आज का धनु राशिफल 24 अगस्त 2021

आज का दिन उलझन में बीतेगा। किसी से विवाद हो सकता है। पारिवारिक दिक्कतों के चलते आज कुछ तनाव में रहेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी को कर्ज देना पड़ सकता है। आज आपको अपने कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में  क्रोध ज्यादा रहेगा। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है।

आज का मकर राशिफल 24 अगस्त 2021

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। नए लोगों से भेंट होगी। दिन खुशनुमा रहेगा। दिनचर्या बदलाव होगा। आज आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। किसी जिम्मेदारी को टालने से बचें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। यात्रा करते सावधान

आज का कुंभ राशिफल 24 अगस्त 2021

आज आपको सावधान रहना होगा।  रिश्ते की सूचना मिल सकती है। परिवार में विवाद होने की आशंका है। तनाव बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों की मदद से आपकी दिक्कतें दूर होंगी। कारोबार में फायदा होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

आज का मीन राशिफल 24 अगस्त 2021

शुभ समाचार मिलेंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। नई योजना बनाकर उसमें निवेश कर सकते हैं। जोखिम ले सकते हैं। परिवार और समाज में पूछ-परख रहेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार ठीक चलेगा। दिनचर्या प्रभावित रहेगी।

Related Articles

Back to top button