23 June 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष: आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें, धैर्य से निर्णय लेने की जरुरत है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको फायदा होगा।
वृष: आपको दूसरों के सहयोग से कुछ बड़ी सफलता मिल सकती है। अपने लोगों से मदद लेने में थोड़ी भी ना झिझकें। जरूरी मुद्दे पर अपने साथियों की राय अवश्य लें। आज कुछ लोगों को रोचक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई के प्रति ध्यान रखने का समय है।
मिथुन: कार्यों को लेकर सतर्कता बरतें। वाद-विवाद या स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में धन खर्च होने की संभावना बन रही है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कर्क: आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिलेंगे। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा।
सिंह: दिन भारी व्यस्तता भरा हो सकता है। आज कई बातें होंगी जो आप टीम के साथ या अपने साथियों के साथ साझा करना चाहेंगे। आज का दिन आप मिलने-जुलने में गुजारेंगे। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है।
कन्या: आपका दिन शानदार रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेग। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी।
तुला: आपका दिन सामान्य रहेगा। उच्चाधिकारियों से सतर्क रहें कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। वाद-विवाद से बचें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा जीवनसाथी आप को समझने के लिए हमेशा खड़े होंगे।
वृश्चिक: आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।
धनु: आपको करियर को लेकर आपको कोई अच्छा ऑप्शन मिल सकता है। बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा। आपको टीचर्स का सहयोग मिलेगा। जीवन में स्थिरता बनी रहेगी।
मकर: आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। आकस्मिक खर्च अधिक होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा हाथ लगेगी। यात्रा न करें।
कुंभ: दिन सामान्य रहेगा। कार्य की व्यस्तता के चलते मानसिक तनाव में रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। करियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह अवश्य लें।
मीन: दिन घरेलू हलचल से भरा रहेगा। इस समय आपके घर में आयोजन की सुगबुगाहट है। निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य करेंगे। टीमवर्क से सफलता का योग है। आपको पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं।



