देश विदेश

अजब प्रेम की गजब कहानी – आपस में शादी करने भागी दो लड़कियां तो एक पहुंच गई हवालात, जाने क्या है मामला

गोरखपुर जिले के सहजनवा इलाके में एक-दूसरे संग शादी करने के लिए घर से भागी दो लड़कियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 18 साल की इस लड़की को अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उसके साथ भागने वाली लड़की नाबालिग थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सहजनवा के स्टेशन हाउस अफसर सुधीर सिंह ने कहा है, “एक हफ्ते पहले सहजनवा की दो लड़कियां आपस में शादी करने के लिए अपने-अपने घरों से भागकर लुधियाना पहुंची। इनमें से एक बालिग और एक नाबालिग है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से लुधियाना में इनके होने का पता लगा और इन्हें वहां से वापस ले आया गया।”

उन्होंने आगे कहा, “बालिग लड़की को जेल भेज दिया गया है क्योंकि नाबालिग लड़की के माता-पिता ने उस पर अपनी बच्ची के अपहरण का आरोप लगाया है। यह कार्रवाई सेम सेक्स लिव-इन-रिलेशनशिप के आधार पर नहीं, बल्कि अपहरण के एक मामले के आधार पर की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर दोनों ही लड़कियां बालिग होतीं तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां एक ही कॉलेज में पढ़ती हैं और एनसीसी कैडेट हैं। इन्होंने पुलिस को बताया कि वे एक-दूसरे से शादी करना चाहती हैं।

Related Articles

Back to top button