22 August 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

22 August 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल श्रावण शुक्ल पक्ष – पूर्णिमा तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र होने के साथ ही शोभन योग रहेगा। आज भद्रा की स्थिति रहेगी। चंद्र का गोचर धनु राशि पर होगा। आज भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। जानिए आज रविवार को भगवान सूर्यदेव की कृपा किन जातकों पर होगी।
आज का मेष राशिफल 22 अगस्त 2021
आज आपका तनाव बढ़ सकता है। दफ्तर में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसी से विवाद होने की आशंका है। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। कुसंगति से हानि हो सकती है। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। जोखिम के कार्य न करें। आय की स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक कार्यों के कारण बाहर जाना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति के मामलों को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। परिवार में कलह का वातावरण रह सकता है।
आज का वृषभ राशिफल 22 अगस्त 2021
आपको खुशखबरी मिलेगी। दिन अच्छा बीतेगा। आपको कारोबार में लाभ होगा। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। रिश्तेदारों की ओर से कुछ जरूरी सूचना मिल सकती है। छात्रों को लाभ होगा। किसी को उधार देना पड़ सकता है। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। वित्तीय निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे।
आज का मिथुन राशिफल 22 अगस्त 2021
कार्यस्थल पर असावधानी न बरतें। किसी काम में आपको नुकसान हो सकता है। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आपको रिश्तेदारों की ओर से अप्रिय सूचना मिल सकती है। काम ज्यादा रहेगा। ऑफिस में अफसर से अनबन हो सकती है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। ऋण लेना पड़ सकता है। किसी को सलाह देने से बचें।
आज का कर्क राशिफल 22 अगस्त 2021
परिवार के किसी सदस्य की मदद से आपको लाभ होग। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने बाहर जाना पड़ सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी। कार्य आगे बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। आलस्य न करें। आज अपनी ज्यादातर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सुख-संपन्नता बनी रहेगी। मानसिक रूप से बेहद शांत रहेंगे। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्यार बढ़ेगा। आज कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है ।
आज का सिंह राशिफल 22 अगस्त 2021
आपको खुशखबरी मिलेगी। अनजान लोगों की मदद करते समय सावधान रहें। शत्रु पक्ष हावी रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। किसी से अनबन हो सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। कुछ विवाद दूर होंगे। आपके विचारों में परिवर्तन हो सकता है। संतान पक्ष की दिक्कतों को दूर कर पाएंगे। आपका दिन मिलाजुला रहेगा। असावधानी से दुर्घटना घट सकती है। जीवनसाथी की तबियत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
आज का कन्या राशिफल 22 अगस्त 2021
दिनभर सकारात्मक रहेंगे। रिश्तेदारों से विवाद दूर होने की संभावना है। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। कार्यस्थल का तनाव दूर होगा। दिनभर कई लोगों से मुलाकात होगी। धन-संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। आपको लाभ होगा। छात्रों की परिश्रम करना होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। उधार की रकम वापस मिलेगी।
आज का तुला राशिफल 22 अगस्त 2021
विरोधी की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। जोखिम न लें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। खानपान का ध्यान रखना होगा। लाटरी, नशापान, जुआ आदि से दूर रहें। काम में मन लगेगा। बच्चों की समस्या हल कर पाएंगे। विवाहितों को बाहर जाना पड़ सकता है। जरूरी सूचना मिलेगी। कार्यस्थल पर वातावरण ठीक रहेगा।
आज का वृश्चिक राशिफल 22 अगस्त 2021
आपके व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे। स्वभाव में मधुरता रहेगी। अनिश्चितता दूर होगी। कर्ज की रकम वापस कर पाएंगे। धन लाभ होगा। गोपनीय चर्चा हर किसी के सामने न करें। फैसले लेने में अधीरता न दिखाएं। परिजनों से सामंजस्य बना रहेगा। किसी की वजह से आपको कुछ नुकसान हो सकता है।
आज का धनु राशिफल 22 अगस्त 2021
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। परेशानी दूर होगी। दिनचर्या सुधरेगी। विवाद दूर होंगे। धन-संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। कुसंगति को छोड़ें। खानपान का ध्यान रखेंं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। तनाव दूर होगा। शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। किसी को उधार दे सकते हैं।
आज का मकर राशिफल 22 अगस्त 2021
दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी मेहनत करनी होगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। आज खर्च ज्यादा हो सकता है।
आज का कुंभ राशिफल 22 अगस्त 2021
जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। खानपान का ध्यान रखना होगा। बुजुर्गों को सेहत बिगड़ सकती है। आपकी मित्रों से मुलाकात होगी। विवाद सुलझेंगे। सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दफ्तर में ज्यादा जिम्मेदारी के चलते थकान महसूस कर सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है।
आज का मीन राशिफल 22 अगस्त 2021
आज आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। आपको धन लाभ होने की संभावना है। यात्रा को टालने का प्रयास करें। कार्य पूरा करने में आलस्य न करें। संतान पक्ष से लाभ होगा। विरोधियों पर हावी रहेंगे। आपको खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। आज का दिन अच्छा बीतेगा।



