क्राइम

भाटापारा शहर पुलिस द्वारा चिटफंड कंपनी सांई सुंदरम मालवा परिवार के आरोपी डायरेक्टर दिनेश बागबान को सिहोर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करने में मिली सफलता – cgtop36.com


● निवेशकों को विभिन्न समयावधि में दोगुना राशि देने का झांसा देकर कराया था जमा
● पुरे जिले में इस चिटफंड कंपनी से रकम वापसी के लिए 180 से ज्यादा आवेदन में 67 लाख रू. से अधिक की राशि के लिए किया गया है आवेदन
कुश अग्रवाल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने चिटफंड संबंधी अपराध में निवेशकों को शीघ्र रकम वापस दिलाने हेतु चिटफंड कंपनी के डायरेंक्टरों को पकडने के लिए जिला के सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर के नेतृत्व में थाना भाटापारा शहर के अपराध क्र. 215/19 धारा 420, 34 भादवि छ0ग0 निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा 10, इनामी चीट फंड और धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम की धारा 3,4,5 के आरोपी दिनेश बागबान पिता माधौ सिंह बागबान उम्र 40 साल पता ग्राम मुगली थाना आष्टा जिला सिहोर मध्य प्रदेश को सिहोर मध्यप्रदेश से पकडने में सफलता प्राप्त हुई है ।

विदित हो कि थाना भाटापारा शहर में चार चिटफंड कंपनी के विरूद्ध 34523429 रूपये का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जिसमें चिटफंड कंपनी “ सांई सुंदरम मालवा परिवार के आरोपी डायरेक्टर दिनेश बागबान को सिहोर जेल से गिरफ्तार कर प्रोडक्शन वारंट लिया गया है। आरोपी से पूछताछ पर कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुआ है जिसके आधार पर प्रकरण में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जावेगी। आरोपी द्वारा कई स्थानों पर अचल संपत्ति भी अर्जित किया गया है, जिसकी जानकारी प्राप्त कर कुर्की की कार्यवाही भी बलोदाबाजार पुलिस द्वारा की जा रही है। पूर्व में चिटफंड कंपनी के कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में शेष 05 आरोपियों का पता तलाश जारी है। इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र कुमार निषाद , राजकुमार ठाकुर, ताराचंद रातडे आरक्षक विजेन्द्र निराला, उमेश वर्मा, चंद्रशेखर खुटे, विकास पांडे, परदेशी राज ध्रुव और श्रीचंद ध्रुव का योगदान रहा है ।

गिरफ्तार आरोपी डायरेक्टर- दिनेश बागबान पिता माधोसिंह बागबान ग्राम मुगली तहसील आस्था जिला सिहोर मध्यप्रदेश

read also प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर घटकर 0.51 प्रतिशत पर पहुंची, 3 मार्च को पांच जिलों में नहीं मिला नया संक्रमित



Related Articles

Back to top button