21 June 2021- क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
आज का राशिफल 21 जून 2021, Aaj Ka Rashifal 21 June 2021, Horoscope 21 June 2021: क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
आज का मेष राशिफल 21 जून 2021
आज का दिन आपके लिए कामयाबी वाला रहेगा। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। जोखिम वाले कार्य करते समय का बेहद सतर्क रहें। खानपान काे लेकर सतर्क रहें। आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखें। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मेहनत करनी होगी। कर्ज की रकम वापस मिलने में आसानी होगी। तनाव होगा। किसी को सलाह न दें। व्यवसाय में प्रगति होगी। आलस्य से दूर रहें।
आज का वृषभ राशिफल 21 जून 2021
आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में कुछ सेलिब्रेशन हो सकता है। मित्रों के साथ इंजॉय करेंगे। छात्रों को लाभ होगा। नशापान, कुसंगति से बचें। आज आपके ज्यादातर कार्य आसानी से होंगे। रिश्तेदारों के साथ विवाद की आशंका है। परिवार को साथ लेकर धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बुजुर्गों की सलाह से आपको नई दिशा मिलेगी।
आज का मिथुन राशिफल 21 जून 2021
आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। आपके व्यवहार और सरल स्वभाव की लोग सराहना करेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। बचत योजना में निवेश कर सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। अपने जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं। नए काम से लाभ होगा। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा।कर्ज देते समय सावधान रहें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें।
आज का कर्क राशिफल 21 जून 2021
आज उधार की रकम वापस मिल सकती है। बेवजह खर्च न करें। आपका किसी से विवाद हो सकता है। मित्रों की मदद से आपके कार्य पूरे होंगे। नए प्रोजेक्ट से जुड़े जरूरी कार्य पूरे कर सकते हैं। व्यापार में प्रगति होगी। किसी योजना में रकम निवेश करने का प्लान बनाएंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। छात्रों को लाभ होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है।
आज का सिंह राशिफल 21 जून 2021
सरकारी मामले के लंबित रहने से आज चिंतित हो सकते हैं। आपको धन लाभ होने की संभावना है। जरूरी लेनदेन पूरे होंगे। ज्यादा जोखिम वाले काम करने से बचें। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऑफिस में ज्यादा काम होने के कारण स्वभाव में तल्खी ज्यादा रहेगी। आप निवेश के प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते हैं। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। धन लाभ होगा। आपका कार्य आगे बढ़ेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी।
आज का कन्या राशिफल 21 जून 2021
आज आपको बेहद सावधान रहना होगा। विरोधियों की वजह से आपको असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में आप हिस्सा ले सकते हैं। सामाजिक रूप से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। आपकी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। किसी की बात से आप परेशान हो सकते हैं। आपकी वजह से कई लोगों के काम बनेंगे। आप जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। पारिवारिक कार्यों से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
आज का तुला राशिफल 21 जून 2021
आज खर्च ज्यादा होगा। रूटीन में परिवर्तन लाएंगे। कुसंगति के चलते नुकसान हो सकता है। व्यापार में प्रगति होगी। आपको शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना कम है। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त ध्यान दें। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। संतों का मार्गदर्शन मिल सकता है।
आज का वृश्चिक राशिफल 21 जून 2021
आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आपको शुभ सूचना मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी अपरिचित की बातों पर भरोसा न करें। नए सौदे करने में जल्दबाजी न करें। करीबी सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आज आपका दिन शानदार रहेगा।
आज का धनु राशिफल 21 जून 2021
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को लाभ होगा। काम ज्यादा रहेगा। बड़ी जिम्मेदारी निभाने के कारण आपको थकान महसूस हो सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी को सलाह न दें। धन लाभ होने की संभावना है। आलस्य न करें। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से लाभ होगा। बिना वजह खर्च न करें। बुजुर्गों का ध्यान रखें।
आज का मकर राशिफल 21 जून 2021
शत्रुओं की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। किसी से विवाद की आशंका है। आज आपको बेहद सावधान रहना होगा। दफ्तर में अनमने ढंग से कार्य करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रभु की आराधना करेंगे। खर्च पर नियंत्रण रख सकते हैं। बोलचाल के दौरान सावधान रहेें। सेहत बिगड़ने की आशंका बनी है।
आज का कुंभ राशिफल 21 जून 2021
सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जोखिम न लें। किसी की मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको शुभ सूचना मिल सकती है। रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन संबंधी स्थिति सुधरेगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी। उधार देते समय पूरी जानकारी हासिल करें। ऑफिस के किसी सहयोगी की मदद कर सकते हैं।
आज का मीन राशिफल 21 जून 2021
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। तबादले की सूचना मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपको काम में लाभ होगा। मकान या जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। अपनी सभी जिम्मेदारी समय पर पूरा कर पाएंगे। जोखिम से जुड़े कार्य करने से बचें। किसी मित्र से मुलाकात होगी। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है।




