21 जून 2020- जानिए आज का राशिफल, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए यहां
मेष: दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अकारण ही परेशान न हों। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं या स्थानांतरित हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। अपने काम को लेकर आप गंभीर रह सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।
वृष: दिन मिला जुला रहने वाला है। मन अप्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। अपने मकान या फिर दुकान के कंस्ट्रक्शन का काम भी शुरू करवाने पर विचार कर सकते हैं। आपके मन में मिश्रित भावनाएं रहेंगी।
मिथुन: दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दिन की शुरुआत कुछ कमजोर होगी। व्यर्थ के वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तनाव देखने को मिलेगा।
कर्के: दिन अच्छा रहेगा लेकिन दोपहर बाद आप चिंताओं में घिर सकते हैं और स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है लेकिन अपने पार्टनर से झगड़ा करने से बचें।
सिंह: दिन अच्छा रहेगा। आपकी आय बढ़ेगी। परिवार की उन्नति के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको समाज में मान सम्मान मिलेगा और किसी धार्मिक काम में आपके योगदान के लिए आप पुरस्कृत करने का विचार किया जा सकता है। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को आत्मिक शांति मिलेगी।
कन्या: दिन मध्यम फलदायक रहेगा। कामों में अड़चन आने से आप काफी असहज महसूस करेंगे और इससे आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज झगड़े से बचना चाहिए। वाद विवाद से बचें।
तुला: दिन बहुत अच्छा रहेगा।आप अपने घर परिवार के बारे में बहुत सोच विचार करेंगे। अपनी संतान को स्नेह देंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियां नियंत्रण में आएंगी और आप दोनों के बीच चली आ रही समस्याओं में कमी होगी। परिवार के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। उनसे बहस बाजी ना करें, उनकी सुनें भी। आज आप थोड़े से आलसी हो सकते हैं।
वृश्चिक: दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप अपने घर परिवार में रच बस जाएंगे और आपको महसूस होगा कि परिवार में आपको ज्यादा ध्यान देना है। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको नौकरी में काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार वृद्धि को प्राप्त होगा।
धनु: दिन अच्छा रहेगा। आप किसी यात्रा पर जाने का प्रयास कर सकते हैं जबकि यह आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए सावधानी बरतें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपको एक संतुष्टि महसूस होगी। काम के सिलसिले में आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। आपकी सूझबूझ और कार्यकुशलता आपके काम आएगी।
मकर: दिन मिला जुला रहेगा । खुद पर ध्यान देने में बीतेगा। काम के सिलसिले में आपको कई बेहतरीन नतीजे मिलेंगे और आप नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। इस दिशा में प्रयास कारगर साबित होंगे। प्रेम जीवन में आज रोमांस के अवसर आएंगे। समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ: दिन काफी अच्छा रहने वाला है। दोपहर बाद स्थितियों में परिवर्तन आएगा और आप खुद पर अधिक विश्वास करेंगे। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। संतान की ओर से निश्चिंत रहेंगे। वैवाहिक जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। दाम्पत्य जीवन वालें हैं तो उन्हें भी आज अच्छे समय की अनुभूति होगी।
मीन: दिन अच्छा रहने वाला है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। रोमांस में कुछ समस्या बनी रहेगी।



