राशिफल - अध्यात्म

Karwa Chauth 2020 – करवाचौथ के दिन इन आसान तरीकों से सजाएं अपनी पूजा की थाली

शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है. कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. इस साल करवा चौथ का व्रत 4 नवंबर, बुधवार को रखा जाएगा. इस दिन के लिए वो पूरे साल इसका इंतजार करती हैं. हिंदू धर्म में भी इसका खास महत्व है. ये व्रत करने से पति की लंबी उम्र की कामना करते हैं.

ऐसे में अगर आप पहली बार करवाचौथ का व्रत करने वाली हैं और चाहती हैं कि आप अपने इस व्रत को थोड़ा स्पेशल बनाएं . तो हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ ऐसी टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपने पार्टनर को दिवाना बना सकते हैं. चलिए बताते हैं आप घर पर आसानी से अपनी करवाचौथ की थाली कैसे सजाएं.

इसके लिए आप बाजार से बड़ी से और सुंदर सी थाली लेकर आ जाएं इसके बाद उनके बीच में रंगीन पेपर लगा दें. ये पेपर बाजार में आसानी से मिल जाते हैं. आप चाहें तो अपने मनपसंद रंग का पेपर ले लें.

प्लेट के साथ ही चांद देखने वाली छन्नी और अर्घ देने वाले कलश को भी पेपर से सजा सकती हैं.

आप चाहें तो डिजाइनर गोटे से भी पूजा की थाली को सजा सकती हैं. आप ग्लू की मदद से ऐसा कर सकती हैं.

गोटे से सजी थाली आप अपने कलश और छन्नी के लिए भी कर सकती हैं, ऐसा करने से आपकी थाली बहुत स्पेशल और सुंदर लगेगी.इसके अलावा आप चाहें तो अपने डिजाइनर बीड्स की मदद से भी अपनी थाली और बाकी की चीजों को सजा सकती हैं.

Related Articles

Back to top button