बिजनेस

सोने चांदी में तेजी का दौर, जानिए सोने चांदी के क्या हैं दाम

सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। अगस्त के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के हाजिर भाव में उछाल देखने को मिल रही है। रक्षाबंधन के दिन देशभर के सर्राफा बाजारों सोना 54000 से बस 48 रुपये कम पर खुला, बाद में 53976 पर बंद हुआ। वहीं चांदी ने सुबह 942 रुपये प्रति किलो की छलांग लगाई बाद में 795 रुपये की उछाल के बाद 64770 रुपये पर बंद हुई।

पिछले महीने सोने ने कई रिकॉर्ड बनाये थे। महीने के आखिरी दिन सोना अपने हमेशा बढे हुवे रेट से थोड़ा नीचे बंद हुआ था। बता दें कि जुलाई में सोने ने करीब 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम की छलांग लगाई वहीं चांदी इस मामले में सोने से आगे निकल गई। चांदी जुलाई में 14320 रुपये प्रति किलो चढ़ी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 185 रुपये की तेजी के साथ 54,678 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को बंद भाव 54,493 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 1,672 रुपये उछाल के साथ 66,742 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। शुक्रवार को यह 65,070 पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक पटेल ने मीडिया से कहा, ”रुपये की विनिमय दर में गिरावट के साथ दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 185 रुपये की तेजी आई। घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के बीच अमेरिकी डॉलर के अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सोमवार का 20 पैसे की गिरावट दर्शाती 75 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) से नीचे बंद हुई।

Related Articles

Back to top button