
कुश अग्रवाल बलौदाबाजार : जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत नगर भटगांव में कुछ युवको ने थाना प्रभारी एच आर रात्रे व एक छात्रा के साथ मारपीट की है। और पुलिस गाड़ी पर भी हमला कर तोड़फोड़ किये। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। मामले में कार्यवाही करते हुए भटगांव थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।
बिलाईगढ़ एसडीओपी संजय तिवारी ने बताया कि सोमवार की रात एक महिला का फोन आया था कि उसके घर में आकर कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज किया जा रहा है। इसी दौरान आरोपियों द्वारा थाना प्रभारी एवं महिला के बेटे के साथ मारपीट किया गया और थाना के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिसमें से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें दो नाबालिग बालक भी शामिल है।
बता दें कि डॉक्टरी मुलाहिजा में पकड़े गए गिरफ्तार पांचों आरोपी कोविड पॉजिटिव निकले एवं देर रात कोविड-19 सेंटर भी भाग निकले। ए एस आई प्रताप साहू ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोविड-19 निकलने पर सभी को कोविड-19 सेंटर बिलाईगढ़ भेजा गया था , लेकिन वहां से भी सभी देर रात भाग निकले गिरफ्तार आरोपियों में उमेश पनिका प्रताप टंडन अप्पू पनिका राज यादव भुनेश्वर साहू शामिल हैं




