19 May 2020 – जानिए क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, आज का राशिफल
मेष: इस समय कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। काम बहुत ध्यान से करना जरूरी है। आपका ध्यान इस वक्त अधिक से अधिक धन कमाने की और रहेगा परंतु मन मुताबिक धन की प्राप्ति ना होना और अत्यधिक खर्चे मन को विचलित करेंगे।
वृषभ: मस्तिष्क में विचारों की अधिकता रहेगी। सभी क्षेत्रों को संभालने की प्रक्रिया में कार्यक्षेत्र में कुछ गलती होने की संभावना बन जाती है। अतः बहुत जरूरी है कि आप एकाग्रचित्त होकर काम करें। धनप्राप्ति ना हो पाने की वजह से कुछ परेशान रहेंगे। यह सभी के लिए कठिन समय है, अतः धैर्य बनाए रखें।
मिथुन: आप के लिए मुश्किल दिन है। काम को लेकर चिंतित रहेंगे परंतु कठिन दौर में ईश्वरीय सत्ता पर विश्वास से यह कठिन समय भी निकल जाएगा। खुदरा व्यापारियों के कुछ काम बनने का योग है। आज पुराना उधार दिया हुआ पैसा वापस आने की भी संभावना है।
कर्क: बहुत मेहनत के बाद भी अपने काम के लिए पहचान नहीं मिल पा रही है। काम में कुछ ना कुछ रुकावटें आती जा रही है परंतु पिछली की हुई मेहनत का फल धन प्राप्ति के रूप में हो रहा है। आज आर्थिक दृष्टि से समृद्धिशाली दिन है।
सिंह: खूब मन लगाकर काम करेंगे। जिसकी वजह से उनका मान-सम्मान भी बढ़ेगा और उनका आत्मविश्वास मजबूत होगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्व-चिंतन से अपने आप को निखारने मैं कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे।
कन्या: अगर आप सलाहकार है या अकाउंट्स की फील्ड से जुड़े हुए हैं, उनके लिए आज का दिन फायदेमंद है। अपने काम को तेजी से खत्म करने का जोश आज आपके अंदर नजर आएगा। धन प्राप्ति के लिए समय अनुकूल है परंतु खर्च करते समय सावधानी बरतना जरूरी है।
तुला: कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। काम को लेकर मानसिक तनाव भी चल रहा है परंतु शीघ्र ही इससे निकलने में कामयाब रहेंगे। आय और व्यय को कंट्रोल करने के लिए उपयुक्त प्लान बनाने में कामयाब रहेंगे। आज धन प्राप्ति की राह थोड़ी मुश्किल है।
वृश्चिक: आप के लिए यह समय आराम और सुख सुविधाओं के भोग का है। बुद्धि बल के प्रयोग से सभी काम आसानी से पूर्ण होंगे, धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। खर्च को नियंत्रित करना समय की मांग है, इसका जरूर ध्यान रखें।
धनु: सारी चिंता इस वक्त धन को लेकर ही है। जोश और आत्मविश्वास के साथ कार्यक्षेत्र में कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। शांत रहकर ही उन पर विजय प्राप्त की सकती है। धन प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है।
मकर: एक साथ कई क्षेत्र संभालने हैं। इस वक्त अपने कामों को प्राथमिकता के आधार पर निश्चित करना जरूरी है। धन प्राप्ति की भी अच्छी संभावना बन रही हैं। जो भी कमाएंगे उसको भविष्य के लिए संरक्षित करने का प्रयास करेंगे।
कुंभ: आप के लिए अच्छा समय है। सभी काम आसानी से पूर्ण होंगे। काम की अधिकता का दबाव घर पर ना लाएं। धन प्राप्ति तो होगी परंतु कई तरह के खर्चे मन को परेशान करेंगे। सहयोगियों के साथ संतुलन बनाए रखें।
मीन: कार्यक्षेत्र में मैनेजमेंट क्षमता का सही प्रयोग करना पड़ेगा और परिणाम काफी लाभदायक रहेंगे। आज जितनी मेहनत करेंगे परिणाम उतने ही मिलेंगे, अतः अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाएं। खर्च करते समय जरूरी सामान की खरीदारी पर ही धन खर्च करें।



