अरपा नदी पार करते वक्त, बाइक सहित बहा युवक… |

बिलासपुर। CG News जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार को ओवर फ्लो चल रहे एनिकट को पार करना महंगा पड़ गया। एनिकट पार करते समय अनियंत्रित होकर बाइक समेत नदी में जा गिरा। जिससे बाइक एनिकट में ही फंस गया, लेकिन बाइक सवार नदी के तेज बहाव में बह गया।
CG News: जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दें कि ग्राम पाली (इटवा) से अरपा नदी गुजरी हुई है। जहां पाली में अरपा नदी के ऊपर एनिकट बना हुआ है। जो दूसरे छोर बिल्हा क्षेत्र को जोड़ती है। सोमवार शाम 6 बजे के आसपास मस्तूरी पाली तरफ से एक बाइक सवार क्रमांक सीजी 11 एआर 2468 में सवार होकर एनिकट के दूसरे छोर सरवानी तरफ जा रहा था।
read more- CG News : होटल के छत पर स्टाफ का मिला शव, 3 लोगों को हिरासत में…
CG News: जबकि एनिकट के ऊपर से पानी बह रहा है। फिर भी नदी को बाइक में सवार होकर पार कर रहा था, तभी एनिकट के बीच में जाते ही बाइक का बेलेंस बिगड़ गया और बाइक चालक बाइक सहित एनिकट में ही गिर गया। बाइक तो एनिकट के बीच में ही फंस गई, लेकिन बाइक चालक सीधे अरपा नदी में जा गिरा।
CG News: वही आसपास के लोगो ने जब बाइक सवार को गिरते देखा, उन्होंने इसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास देखा लेकिन रात हो जाने की वजह से कुछ दिखाई नहीं दिया। बाइक चालक का कुछ पता नहीं चल पाया है।
read more- संस्कृत के ज्ञान से निखरता है व्यक्तित्व – अध्यक्ष योग आयोग ज्ञानेश शर्मा
CG News: वही मस्तूरी पुलिस बाइक नंबर के आधार पर लापता बाइक चालक की परिजनों की पातासाजी में जुट गई है। वही आशंका जताई जा रही है की बाइक सवार पानी की तेज बहाव में बह गया होगा, जिसके लिए एसडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है। जो मंगलवार सुबह लापता बाइक चालक की तलाश करेगी। वही बाइक अभी भी मौके पर नदी के ऊपर एनिकट में फंसी हुई है।




