18 September 2021 कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

18 September 2021 कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल – आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान शनिदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन
आज का मेष राशिफल 18 सितंबर 2021
आज का दिन अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों और मित्रों से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। नौकरीपेशा लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कर्ज से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। किसी से व्यर्थ में विवाद न करें। अपनी निजी जानकारी किसी को भी देने से बचे। आज आपको शत्रु पक्ष से सावधान रहना होगा।
आज का वृषभ राशिफल 18 सितंबर 2021
आपकी मुलाकात किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको नई दिशा मिलेगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। कारोबारियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। फील्ड में काम करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी से सुखद सूचना मिलेगी। शत्रुपक्ष शांत रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। कार्यस्थल में परिवर्तन कर सकते हैं।
आज का मिथुन राशिफल 18 सितंबर 2021
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको नए स्रोत से धन लाभ होगा। परिवार के किसी भी काम को करने से मना न करें। सेहत को लेकर परेशानी होगी। बुजुर्गों से किसी बात को लेकर मतभेद सामने आ सकते हैं। तनाव लेने से बचें। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। आज खर्च ज्यादा होगा। परिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
आज का कर्क राशिफल 18 सितंबर 2021
धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकते हैं। अपने रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनाए रखें। कहीं यात्रा करते समय सावधान रहें। अचल संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकते हैं। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सेहत ठीक बनी रहेगी। दफ्तर की स्थिति सामान्य रहेगी । आज का दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
आज का सिंह राशिफल 18 सितंबर 2021
बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपका काफी खर्च होगा। दाम्पत्य जीवन में सहयोग बना रहेगा। आपको लंबी यात्रा करने से आपको बचना होगा। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। आपको बेहद सावधान रहना होगा। अपनी गुप्त बात उजागर करने से बचें। कोई लाभ उठा सकता है। नशे से दूर रहें। अनजानों को कर्ज न दें। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी।
आज का कन्या राशिफल 18 सितंबर 2021
बेहद व्यस्तता के चलते कमजोरी का अहसास हो सकता है। कारोबारियों को यात्रा के मौके मिलेंगे। छात्रों की दिक्कत दूर हो जाएगी। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। किसी काम को लेकर नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। सरकारी काम बनेंगे। खानपान को लेकर सतर्क रहना होगा। पेट संबंधी विकार होने की आशंका है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
आज का तुला राशिफल 18 सितंबर 2021
काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। वित्तीय लेनदेन करते समय सावधानी रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कर्ज दी गई पुरानी रकम आपको वापस मिलेगी। धन लाभ अच्छे योग हैं। युवाओं को कैरियर से जुड़ा लाभ होगा। महिला वर्ग को सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार से आपको सुखद सूचना मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान को लेकर लापरवाही न बरतें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।
आज का वृश्चिक राशिफल 18 सितंबर 2021
व्यस्तता बनी रह सकती है।आपको कारोबार में लाभ होगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामले में सफलता मिल सकती है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। नौकरी मिल सकती हैं। कुसंगति से दूर रहें। आपकी वजह से दफ्तर में कई लोगों के काम बनेंगे।
आज का धनु राशिफल 18 सितंबर 2021
बेहतर मौके मिलेंगे। छात्रों को सुखद परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिल सकती है. धन लाभ होने की संभावना है। अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नई योजना फलीभूत होगी। बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।
आज का मकर राशिफल 18 सितंबर 2021
अनजान लोगों से सावधान रहें। धन के मामले में दिन शानदार रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। किसी से विवाद न करें। यात्रा करने के मौके सामने आ सकते हैं। शादीशुदा जीवन में खुशनुमा पल आएंगे। युवाओं को कैरियर से जुड़ी कामयाबी मिलेगी। आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
आज का कुंभ राशिफल 18 सितंबर 2021
आज का दिन कुछ दिक्कतों वाला हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। आर्थिक रूप से आप परेशान रहेंगे। किसी से मदद ले सकते हैं। कर्ज पटाने का दबाव बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलता मिलेगी। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्यास करें। किसी मित्र के साथ साझेदारी में काम शुरू करने का प्लान कर सकते हैं।
आज का मीन राशिफल 18 सितंबर 2021
दफ्तर मे नई जिम्मेदारी मिलेगी। आपको तरक्की की सूचना भी मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी काफी अधिक रहेगी। इसे पूरा करने चलते आपको थकान और कमजोरी का अहसास होगा। भौतिक संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति इस हफ्ते सुधरने के योग बन रहे हैं।




