छत्तीसगढ़

बाजार में देशी मसाला शराब बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा पलारी पुलिस के हत्थे, साप्ताहिक बाजार में बेच रहा था शराब

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – साप्ताहिक बाजार पलारी में एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक बोरी में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री हेतु रखे है कि सूचना पर हमराह स्टाप एवं गवाहान के मुखबीर के बताये अनुसार साप्ताहिक बाजार पलारी के पास घेरा बंदी किया कि साप्ताहिक बाजार पलारी के आगे एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी रखे मिला जिसे चेक करने पर 38 पाव देशी मसाला शराब रखा हुआ था।

आरोपी का नाम मिथलेश वर्मा पिता कार्तिकराम वर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी इंदिरा कालोनी पलारी का बताया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से 38 पाव देशी मसाला शराब कुल 6.840 बल्क लीटर किमती 3420/रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहान के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 62/2021 धारा 34(2) आब0 एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया था जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button