inh24खेल जगत

अब दुनियाभर में डाउनलोड होगा मेड-इन-इंडिया गेम FAUG, कंपनी ने किया बड़ा ऐलान

मेड इन इंडिया एक्शन मोबाइल गेम फौजी दुनियाभर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। गेम को 26 जनवरी को लॉन्च किया गया था और अब तक यह सिर्फ भारतीय यूजर्स तक सीमित था। गेम की डिवेलपर कंपनी ने ट्वीट करके बताया कि यह गेम अब ग्लोबली आ गया है। इसका मतलब है कि जो यूजर्स भारत से बाहर के हैं वे भी अब इसे डाउनलोड करके खेल सकेंगे।

read also..आम आदमी को फिर मंहगाई की मार, LPG सिलिंडर फिर हुवा इतना महंगा, होगी सब्सिडी में भी कटौती

बता दें कि लॉन्चिंग के कुछ दिन भीतर ही यह भारत का टॉप फ्री गेम बन गया है। इसे पॉप्युलर गेम Pubg का भारतीय वर्जन भी बताया जाता है। कंपनी ने गेम की घोषणा सितंबर 2020 में पबजी बैन होने के तुरंत बाद की थी। फौजी गेम अभी तक सिर्फ गूगल प्ले स्टोर तक ही सीमित है। यह iOS पर कब आएगा इस बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

read also..स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का कारोबार, 28 से ज्यादा हिरासत में

लंबे समय से यूजर्स को इस गेम का इंतजार था। इस गेम ने गूगल प्ले पर 40 लाख प्री-रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार किया था। वहीं, लॉन्चिंग के बाद से इसे अब तक 5 मिलियन 5 0 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स मिल चुके हैं। हालांकि शुरुआत में गेम की रेटिंग 4.1 स्टार थी, जो अब घटकर 3.0 स्टार रह गई है। कई रिपोर्ट्स का दावा है कि पबजी लवर्स को यह गेम उतना पसंद नहीं आ रहा।

यह एक थर्ड पर्सन शूटिंग गेम है, जिसमें कई सारे प्लेयर एक साथ खेल सकेंगे। यह गेम एंड्रॉइड 8 और उससे ऊपर के एंडॉइड वर्जन पर काम करने वाले स्मार्टफोन में चलेगा।बता दें कि गेम का साइज 460MB है। एंड्रॉइड यूजर्स इस गेम को अपने स्मार्टफोन में मौजूद Google Play स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button