बलौदाबाजार – मवेशी चराने गए ग्रामीण की भालू के हमले से मौत, इलाके में फैली दहशत

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत वनपरिक्षेत्र सोनाखान के कक्ष क्रमांक 168 झालपानी बीट में भालू के हमले से एक युवक की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक झालपानी निवासी राकेश पारधी अपने दोस्त दुलरवा पैकरा के साथ भैस चराने टीटही पठार गया हुआ था।
बताया जा रहा है कि भालू ने अचानक राकेश पर हमला कर दिया, इधर दुलरवा अपने दोस्त राकेश को बचाने के लिए भालू को डंडे से पिट रहा था, उसके बाद राकेश को छोड़ भालू दुलरवा को हमला करने दौड़ा। इसके बाद दुलरवा अपनी जान बचा कर वहां से भागा। घटना के सूचना के बाद वनविभाग के वनपरिक्षेत्र अधिकारी और कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
घटना के संबंध में वनपरिक्षेत्र अधिकारी योगेश्वर नादिया ने बताया कि मृतक परिवार को दस हजार रुपयों की सहायता राशि दिया गया है। बाकी भालू के हमले से मृत्यु होती है तो 6 लाख का प्रावधान है जो मृतक के परिवार को मिलेंगे।





