राशिफल - अध्यात्म

17 to 23 January 2021 – क्या कहती है आपकी ग्रह दशा, कैसा होगा आपका यह सप्ताह, जानिये साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 जनवरी 2021 Weekly Horoscope 17 to 23 January 2021 : जानिए इस हफ्ते का राशिफल। क्या कहती है आपकी ग्रह दशा, कैसा होगा आपका यह सप्ताह, जानिये साप्ताहिक राशिफल,  साप्ताहिक राशिफल रविवार 17 जनवरी से शनिवार 23 जनवरी 2021 (Weekly Horoscope in Hindi)

मेष – यह हफ्ता आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। आपको इस हफ्ते प्रिय-अप्रिय सूचना मिल सकती है। आपको यात्रा पर जाना पड़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी निभा पाएंगे। कार्यस्थल पर कुछ तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दफ्तर में किसी से अनबन की आशंका है। कर्ज की रकम वापस लेने में परेशानी होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी भी परिस्थिति में आपको अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा।  

वृषभ – इस हफ्ते आपको किसी मित्र की मदद से लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। दिनचर्या में इस  हफ्ते से बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आपको धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। उधार की रकम वापस मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। छात्रों को लाभ होगा। युवाओं को कैरियर संबंधी समस्या से निजात मिल सकती है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। इलाज में खर्च ज्यादा होने की संभावना है। धन संपत्ति से जुड़े मामले लंबित रहेंगे। अनजान लोगों से दूर रहें। 

Read Also – शनि देव चालीसा – शनिवार को करें शनिदेव की इस विधि से पूजा, मिलेगी शनिदेव की असीम कृपा

मिथुन – कार्यस्थल पर इस हफ्ते आपका प्रभाव बढ़ेगा। धन-संपत्ति की स्थिति सुधरेगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आपको इस हफ्ते कारोबार में लाभ हो सकता है। किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। खर्च ज्यादा होगा। इस हफ्ते जरूरी फैसले ले सकते हैं। नए प्रोजेक्ट को शुरू करने का प्लान बनाएंगे। कर्ज की रकम वापस करने में सफल रहेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। 

कर्क – सामाजिक कार्यों में इस हफ्ते बेहद सक्रिय रहेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनों का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च करेंगे। नया मकान या जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। पुराने निवेश से आपको लाभ होगा। अनजान लोगों की वजह से इस हफ्ते आपको परेशानी हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। नौकरीपेशा को सहयोगियों की मदद मिलेगी। सगे संबंधियों के साथ मुलाकात होगी। इस हफ्ते आपको काययाबी मिलेगी। लेनदेन करते समय बेहद सावधान रहना होगा। व्यवसाय की स्थिति मजबूत होगी।

Read Also – गुरुवार को भूल कर भी न करे ये काम, माँ लक्ष्मी की ऐसे करें आराधना तो होगी प्रसन्न

सिंह – इस हफ्ते आपको  परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी संगति को सही रखें। आपको किसी काम को लेकर समस्या से जूझना पड़ सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिल सकती है। वित्तीय निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। शत्रु पक्ष शांत रहेगा। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। कार्य  को टालने से बचें। धन लाभ होगा। विवाहित  लोग घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताएं। प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को इस हफ्ते बेहद मेहनत करनी होगी। विशेषज्ञों की मदद मिलेगी।

कन्या – इस हफ्ते आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन ज्यादा रहेगा। नौकरीपेशा का ट्रांसफर होने की उम्मीद है। युवाओं को लाभ होगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें। इस हफ्ते कोई न कोई घटना आपके लिए विपरीत परिस्थिति निर्मित करेगी। किसी प्रकार की चोट लगने के योग बने है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें। धन लाभ होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। शरीर का दर्द उभर सकता है। खुद की क्षमता पर भी विश्वास रखें। बोलचाल के दौरान संयमित रहें।

Read Also – बुधवार को गणेश जी की पूजा करें इन मंत्रों से तो अवश्य होगी मनोकामना पूरी

तुला – इस हफ्ते आपको अपने किस्मत से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। सकारात्मक सोच बढ़ेगा। स्वभाव में शालीनता देखने को मिलेगी। इसके चलते  आपको फायदा होगा।विरोधी नुकसान कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। आपके निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा । छात्रों को कामयाबी मिलेगी। प्रोफेशनल के लिए इस हफ्ते नए अवसर आएंगे। पुराने मामलों का समाधान होगा। जीवनसाथी से मदद मिलेगी।

वृश्चिक – यह हफ्ता समस्याओं से भरा रहेगा। आपको भाग्य से पूर्ण रूप से सहयोग नही मिलेगा। घर परिवार में किसी सदस्य को सेहत संबंधी दिक्कतों से जूझना पड सकता है। दूसरों की मदद करने की भावना पैदा होगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप हमेशा की तरह पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर पाएंगे। आपको जल्दी ही पदोन्नति मिल सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रसन्नता के क्षण आएंगे। आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा। 

Read Also –रोज करें हनुमान चालीसा का पाठ, सेहत के लिए भी है ऐसे फायदेमंद

धनु – इस सप्ताह आपको पेट या पीठ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में  सुखद परिणाम नहीं मिलेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपके परिजनों के लिए थोडी दिक्कत बढ़ सकती है। इस हफ्ते किसी कार्य में काफी खर्च हो सकता है। आप किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। मकान खरीदने का प्लान बनाएंगे। अपनी पसंदीदा चीज खरीद सकते हैं। बिना वजह खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें। सगे संबधियों से मुलाकात होगी। कार्यस्थल पर माहौल ठीक रहेगा।

मकर – यह हफ्ता परिवार के वृद्धजनों की सेहत पर ध्यान दें। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें। आपको अपने सेहत के प्रति दिक्कतें हो सकती है। कार्य क्षेत्र में किसी तरह का नुकसान उठाना पड सकता है। आपका अपनी भावनाओं का काबू रहेगा। बीते कुछ महीने से आप जो परेशानी झेल रहे थे, वह दूर होने की संभावना है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। नया काम शुरू करने के विचार को फिलहाल त्याग दें।

Read Also – चाणक्य निति की इन बातों का करें पालन तो माँ लक्ष्मी का सदा रहेगा आशीर्वाद

कुंभ – इस हफ्ते नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह हफ्ता बेहद सुखद रहेगा। वृद्धों की सेवा करने से शुभफलों की प्राप्ति होगी। कोई भी काम शुरू करने से पहले बुजुर्गों की सलाह जरूर ले।  भावनाओं का काबू रहेगा।  कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें। अनावश्यक खानपान से दूर रहें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती है। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी।

मीन – इस सप्ताह कोई अप्रिय घटना हो सकती है। धार्मिक कार्यो पर आपका धन खर्च होगा। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंता में रहेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारी पूरी करने का पूरा प्रयास करना होगा।  इस सप्ताह परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा। फील्ड में काम करने वालों को खुशखबरी मिलेगी। उधार की रकम वापस मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी।

Related Articles

Back to top button