राशिफल - अध्यात्म

16 October 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2021, Aaj Ka Rashifal 16 October 2021: Horoscope 16 October 2021, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष राशि
नौकरी में परिवर्तन संभव है। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना फलीभूत होगी। भौतिक संसाधन में वृद्धि पर विचार हो सकता है। आज प्रसन्न रहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। युवाओं को कैरियर से जुड़ा लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। तनाव दूर होगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। लेनदेन सावधानी से करें।

वृषभ राशि
परिवारवालों के साथ मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुकी हुई रकम मिलने के योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। आलस्य त्यागें। छात्रों को मेहनत करनी होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कुसंगति को त्यागें। शासकीय कार्य पूरे होंगे।

मिथुन राशि
सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आज किसी चिंता में रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। ऑफिस में ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि
आज ज्यादा व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम वाले कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का लाभ उठाएंगे। अनजान लोगों से सावधान रहेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घूमने जा सकते हैं। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

कन्या राशि
आज धार्मिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय से प्रभावित रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें। कारोबार को आगे बढ़ाने की कोशिश कामयाब रहेगी। खुश रहेंगे।

तुला राशि
यात्रा पर जाएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। भारी मशीनरी से जुड़े कार्य करते समय सतर्क रहें। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। वाहन सावधान से चलाएं। चोट लग सकती है।

वृश्चिक राशि
तरक्की मिल सकती है। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। आमदनी में वृ्द्धि होगी। दूसरों के बहकावों में न आएं। दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से नुकसान होगा।। व्यस्त रहेंगे। दुखद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। कोर्ट के कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि
जमीन, मकान की खरीद-फरोख्त हो सकती है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी काम के नहीं होने से चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा।

मकर राशि
किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजन हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन वापसी की बाधाएं दूर होंगी।

कुंभ राशि
लेनदेन को लेकर अधीरता न करें। किसी साझेदार के चलते नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार ठीक चलेगा। किसी से अधिक अपेक्षा न करें। दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक उलझन रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। तनाव में आ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button