छत्तीसगढ़

ट्रक और स्कार्पियो के बीच जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल, एक बच्ची की मौके पर मौत


धमतरी। ACCIDENT NEWS : सिहावा क्षेत्र में तेज रफ़्तार ट्रक और स्कार्पियो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक छिपलीपारा, सोनामगर निवासी दुलेश्वर साहू स्कार्पियो में पत्नी और बच्चों संग विश्रामपुरी इलाके गए थे। जहां वे अपनी पत्नी को छोड़कर अपनी तीन बच्चियों के साथ वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिहावा, घठूला मार्ग पर पाईकभाठा के पास स्कार्पियो और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में शांभवी साहू 4 वर्ष की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चें उड़ गए। हादसे में एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।



read also- भारी बारिश के चलते बाउंड्री गिरने से कच्चे मकान में सो रहे बैंक गार्ड की मौत

जबकि पिता सहित तीन घायल हो गए हैं। वहीं एक और बच्ची को गंभीर हालत में धमतरी रेफर किया गया है. घटना से अफरा-तफरी का माहौल था और लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है। दुलेश्वर साहू स्कार्पियो चालक, यशस्वी साहू 18 वर्ष और आरती साहू 2 साल को चोट आई है। जिसमें से दुलेश्वर साहू और यशस्वी को धमतरी रेफर किया गया है।



Related Articles

Back to top button