क्राइमदेश विदेश

चार युवको ने मिलकर दो बहनो के साथ किया दुष्कर्म, दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पिलाया कीटनाशक, इलाज के दौरान दोनों बहनो मौत

सोनीपत. एक सनसनीखेज का मामला सामने आया है। एक गांव में दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उन्हें कीटनाशक पिला दिया गया। जिससे उनकी दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपियों ने लड़की की मां को उसके बेटों को मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और सर्पदंश से मौत होने की जानकारी पुलिस को देने को कहा था। ये पूरा मामल हरियाणा के सोनीपत का है।

Read also – 12 August 2021- जानिए आज का शुभ अशुभ समय, आज का हिंदू पंचांग एवं चौघड़िया, नोट कर लीजिए राहुकाल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म व कीटनाशक के प्रभाव में मौत का पता लगने पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से बिहार का रहने वाला एक परिवार कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहता था। परिवार में दंपती व उनके दो बेटे व दो बेटियां थीं।

Read also – आबादी पट्टा मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

युवकों ने 5 अगस्त की रात को 16 व 14 साल की दो बहनों को अपने कमरे में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें कीटनाशक पिला दिया। बाद में लड़कियों को उनके कमरे में छोड़ दिया। साथ ही उनकी मां को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसके बेटों को मार देंगे। जब बेटियों की हालत बिगड़ने लगी तो महिला उन्हें लेकर दिल्ली के अस्पताल पहुंची। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई महिला ने बेटियों की मौत का कारण सर्पदंश बताया था। जिस पर दिल्ली में पुलिस ने सात अगस्त को पोस्टमार्टम करा दिया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म व कीटनाशक पिलाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने लड़कियों की मां से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी।

Read also – जिला मुख्यालयों में आयोजित मुख्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण और संसदीय सचिव फहराएंगे तिरंगा

महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले चार युवकों ने बेटियों के साथ गलत किया है। रात को आरोपियों ने बेटों को भी मारने की धमकी दी थी। बाद में बेटियों की हालत बिगड़ने व आसपास के लोगों के आने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इस पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या व जहर पिलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Read also – छत्तीसगढ़ – चोर ने यूको बैंक में ताला काटकर सेंधमारी का किया प्रयास, आरोपी को पुलिस ने ऐसे पकड़ा पढ़े पुरी खबर….

कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि दो लड़कियों की मौत के बाद उनकी मां ने सर्पदंश से मौत होने की बात कही थी। पुलिस ने सजगता बरते हुए पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें मामले का खुलासा हो गया। महिला को डराकर चुप कराने की बात सामने आई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button