14 October 2020 – जानिए आज का हिन्दू पंचांग
आज का हिन्दू पंचांग दिनांक 14 अक्टूबर 2020*
दिन – बुधवार*
विक्रम संवत – 2077 (गुजरात – 2076)*
शक संवत – 1942*
अयन – दक्षिणायन*
ऋतु – शरद*
मास – अधिक अश्विन*
पक्ष – कृष्ण*
तिथि – द्वादशी दोपहर 11:51 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 08:41 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*
योग – शुक्ल दोपहर 02:15 तक तत्पश्चात ब्रह्म*
राहुकाल – दोपहर 12:24 से दोपहर 01:52 तक*
सूर्योदय – 06:35*
सूर्यास्त – 18:13*
दिशाशूल – उत्तर दिशा में*
व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत
घर के सदस्य की मृत्यु पर
अगर घर में किसी की मृत्यु हो गई हो तो रोज 13 दिन तक घर की छत पे एक कटोरी में दूध और एक कटोरी में पानी रख के आयें दूसरे दिन सुबह वो पानी और दूध पीपल के मूल में ड़ाल दें ऐसा 13 दिन करने से जिसकी मृत्यु हुई है उसकी आत्मा को शान्ति मिलती है उनका आशीर्वाद घर वालों को मिलता है ।
हिन्दू पंचांग
कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि, 15 अक्टूबर 2020 गुरुवार को मासिक शिवरात्रि है।
हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी
1).ॐ शिवाय नम:*
2).ॐ सर्वात्मने नम:*
3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*
4).ॐ हराय नम:*
5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*
6).ॐ श्रीकंठाय नम:*
7).ॐ सद्योजाताय नम:*
8).ॐ वामदेवाय नम:*
9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:*
10).ॐ तत्पुरुषाय नम:
11).ॐ ईशानाय नम:*
12).ॐ अनंतधर्माय नम:*
13).ॐ ज्ञानभूताय नम:
14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
15).ॐ प्रधानाय नम:
16).ॐ व्योमात्मने नम:
17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*
आर्थिक परेशानी से बचने हेतु
हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि – कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।
प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*



